फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raja Raghuvanshi murder: Meghalaya Police to file chargesheet by August-end

Raja Raghuvanshi murder: राजा रघुवंशी हत्याकांड में आया बड़ा अपडेट, अगस्त के अंत तक पुलिस दायर करेगी आरोपपत्र

Fri, 22 Aug 2025 04:08 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 04:08 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि 23 मई को इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की सोहरा में हुई हत्या के मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा और पांच अन्य के खिलाफ अगस्त के अंत तक आरोपपत्र दाखिल करेगी।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi murder: Meghalaya Police to file chargesheet by August-end
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा रघुवंशी हत्याकांड में शुक्रवार को मेघालय पुलिस की ओर से बड़ा अपडेट आया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि 23 मई को इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की सोहरा में हुई हत्या के मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा और पांच अन्य के खिलाफ अगस्त के अंत तक आरोपपत्र दाखिल करेगी।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह आरोपपत्र उनकी जून में हुई गिरफ्तारी से तीन महीने पहले की समय सीमा से काफी पहले दाखिल किया जाएगा। सभी पांचों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। अतिरिक्त लोक अभियोजक तुषार चंद्रा ने बताया कि जांच लगभग पूरी हो चुकी है और इसी महीने आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों को 27 या 28 अगस्त को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। सोनम और राज कुशवाहा के अलावा पुलिस ने अपराध में शामिल तीन कथित गुर्गों - आनंद सिंह कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल सिंह चौहान को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में तीन अन्य सह-आरोपियों संपत्ति मालिक एल तोमर, संपत्ति डीलर सिलोम जेम्स और सुरक्षा गार्ड बलबीर अहिरवार को जमानत मिल गई है। बता दें कि इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या से व्यापक आक्रोश फैल गया था और पुलिस ने इसे पहाड़ी राज्य में हाल के दिनों में हुई सबसे जघन्य हत्याओं में से एक बताया था।

क्या है पूरा मामला?
मामला कुछ ऐसा है कि इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2024 को सोनम से हुई थी। शादी के बाद वे हनीमून पर मेघालय गए थे। लेकिन 23 मई को राजा लापता हो गए। इसके बाद पुलिस को दो जून को मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) क्षेत्र की एक गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव मिला।

अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
जांच में सामने आया कि सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने इसके लिए तीन सुपारी किलर आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी को भी साथ मिलाया। हत्या के बाद सोनम और राज कुशवाहा इंदौर लौटे और तोमर के फ्लैट में रुके थे। यहीं पर फ्लैट मालिक लोकेन्द्र और गार्ड बलबीर की भूमिका सामने आई।

इस तरह सोनम पर शक हुआ था पुख्ता
23 मई को सोनम ने अपनी सास से चर्चा की। दोपहर के बाद तीनों फोन अचानक बंद हो गए। राजा और सोनम के फोन अचानक बंद होना कई सवाल खड़े कर रहा था। जिसे पुलिस ने जांच में लिया। सोनम शादी से पहले और बाद में घंटों तक राज कुशवाह से बात करती थी। राज सोनम के भाई की फर्म में अकाउंटेंट है। उसकी काॅल डिटेल से पुलिस को शंका हुई और मेघालय पुलिस ने इंदौर पुलिस को उनकी जानकारी दी।

हत्या के बाद हथियार भी राजा के शव के पास मिला। यदि हत्यारों को सोनम को मारना होता तो उसी हथियार का उपयोग करते। इससे पुलिस अफसरों को यह पता चल गया कि सोनम की हत्या नहीं हुई है। वह लापता है। उसके दोनो फोन सर्विलांस पर थे, लेकिन हत्या के बाद सोनम ने दोनो फोन का इस्तेमाल नहीं किया। इससे उसकी लोकेशन का पता चल सकता था।

सोनम ने ही गुवाहटी के लिए प्लेन के टिकट बुक कराए थे। उनसे ही पूरी प्लानिंग की थी, लेकिन वापसी के टिकट नहीं बुक कराए थे। यह तथ्य भी कई सवाल खड़े कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed