फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raja Bhaiya Wife Bhanvi Kumari Singh FIR for cruelty know background Kunda Basti Royal Family Divorce Case new

Raja Bhaiya: कौन हैं भानवी सिंह, जिन्होंने राजा भैया पर किया केस? राजघराने से संबंध, पति से ज्यादा रही संपत्ति

Mon, 10 Mar 2025 03:31 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 10 Mar 2025 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार
भानवी कुमारी सिंह कौन हैं? उन्होंने राजा भैया पर क्या-क्या आरोप लगाए हैं? दोनों के बीच मतभेद का मामला कितना पुराना है और शादी के बाद उनका रिश्ता किस तरह से बिगड़ता चला गया? आइये जानते हैं पूरा मामला...
loader
Raja Bhaiya Wife Bhanvi Kumari Singh FIR for cruelty know background Kunda Basti Royal Family Divorce Case new
राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक और बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने मामला दर्ज कराया है। दिल्ली में दर्ज कराई एफआईआर में भानवी ने पति पर तीन दशकों तक शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं भानवी ने कहा है कि उनके पति ने उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी भी दी। 


ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर भानवी कुमारी सिंह कौन हैं? उन्होंने राजा भैया पर क्या-क्या आरोप लगाए हैं? दोनों के बीच मतभेद का मामला कितना पुराना है और शादी के बाद उनका रिश्ता किस तरह से बिगड़ता चला गया? आइये जानते हैं...



राजा भैया और भानवी के दो बेटे- शिवराज प्रताप सिंह और बृजराज प्रताप सिंह और दो बेटियां राघवी सिंह और बृजेश्वरी सिंह हैं। 

कभी राजा भैया से ज्यादा संपत्ति की रहीं मालकिन
2022 के विधानसभा चुनाव के वक्त राजा भैया ने जो एफिडेविट दाखिल किया था, उसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 23.24 करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई थी। एफिडेविट के मुताबिक, उनके पास 13.64 करोड़ और पत्नी भानवी सिंह के पास 6.08 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। हालांकि, इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में राजा भैया की तरफ से दिए हलफनामे में बताया गया था कि उनके पास 6 करोड़ की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास तब 7.2 करोड़ रुपये की संपत्ति दिखाई गई थी। 

कहा जाता है कि भानवी कुमारी सिंह हथियारों की भी शौकीन रही हैं। राजा भैया की तरफ से 2022 में दिए गए हलफनामे में भानवी सिंह के पास करीब 4.5 किलो सोना और 10.5 किलो चांदी दिखाई गई थी। इसकी तब कीमत करीब 2 करोड़ 35 लाख थी। 

इसके अलावा एफिडेविट में ही भानवी के हथियारों के शौक को लेकर भी जानकारी दी गई थी। बताया गया था कि उनके नाम पर एक पिस्तौल, एक राइफल और एक बंदूक थी। 

अब जानें- कहां से शुरू हुआ दोनों के बीच विवाद?
बताया जाता है कि राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच कलह की बात कई वर्षों से चल रही थी, शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आनी शुरू हो गई थी और राजाभैया से अलग होकर भानवी सिंह दिल्ली स्थित अपने आवास पर रहने लगी थीं। कई रिश्तेदारों ने रिश्ते को जोड़ने के लिए मध्यस्थता की भी कोशिश की, लेकिन राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच बात नहीं बन पाई। 

हालांकि, 2023 की शुरुआत में यह मामला सार्वजनिक तब हो गया जब भानवी सिंह ने राजा भैया के चचेरे भाई एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। यह केस दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के सामने दर्ज हुआ। कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह एक कंपनी साथ में मिलाकर चला रहे थे। भानवी का आरोप है कि अक्षय प्रताप ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर उनकी कंपनी के ज्यादातर शेयर हथिया लिए। 

बताया जाता है कि बीते वर्षों में राजा भैया लगातार अपने भाई का साथ दे रहे थे। इस मुकदमे के सामने आने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद खुलकर सामने आ गया। 

फिर उजागर हुई राजा भैया के तलाक देने की बात
अप्रैल 2023 में राजा भैया और भानवी के तलाक के लिए अदालय जाने की बात सामने आई। बताया जाता है कि कुंडा विधायक ने नवंबर 2022 में भानवी के खिलाफ फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भानवी सिंह ने ससुराल छोड़ दिया है और वापस आने से इनकार कर दिया है। याचिका में कुंडा विधायक ने क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक मांगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भानवी ससुराल नहीं आना चाहती हैं और वे गलत आरोप लगाकर उनके परिवार की छवि को खराब कर रही हैं।

दूसरी तरफ भानवी ने तलाक देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वह न कभी परिवार से अलग हुईं और न कहीं गईं, सिर्फ मनगढ़ंत बातें बनाई जा रही हैं। बड़ी बेटी दिल्ली में पढ़ रही है। ऐसे में उसकी जरूरतों को लेकर वहां आना जाना लगा रहता है।  

अगस्त 2023 में भानवी के हलफनामे ने मचाई हलचल
राजा भैया की तलाक की अर्जी के बाद भानवी सिंह ने अगस्त 2023 में ही फैमिली कोर्ट में एक हलफनामा दिया। इसमें उन्होंने राजा भैया पर घरेलू हिंसा, दुर्व्यवहार और अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया। अपने आरोपों में भानवी ने कहा कि 23 अप्रैल 2015 को राजा भैया ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें बुरी तरह मारा पीटा। जिसके बाद वे हॉस्पिटल की इमरजेंसी में भर्ती हुईं। उन्होंने अपने जवाब में मेडिकल रिपोर्ट्स और उस समय की तस्वीरें लगाईं। 

इसके अलावा राजा भैया ने अवैध प्रेम संबंध को लेकर हुए झगड़े में अपने महल के कमरे में फायरिंग भी की। इस दौरान उनकी पत्नी भानवी सिंह बाल-बाल बचीं। यह भी आरोप है कि सितंबर 2020 से राजा भैया ने भानवी सिंह को अपने घर आने से रोक रखा है। इतना ही नहीं भानवी सिंह बच्चों की पढ़ाई और देखरेख का जिम्मा भी उठा रही हैं, दावा किया कि उनके पास राजा भैया के अवैध प्रेम संबंध के सबूत भी हैं।

भानवी ने अब राजा भैया पर दर्ज कराई एफआईआर में क्या कहा?
भानवी कुमारी ने अब दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने अपने पति राजा भैया और उनके परिवार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा दिया। यहा मामला पहले महिला अपराध शाखा के पास था। बाद में इसे मध्यस्थता के लिए भेजा गया था। बात नहीं बनी तो शुक्रवार को इस संबंध में सफदरजंग एंक्लेव थाने में मामला दर्ज किया गया।
  • भानवी ने अपनी शिकायत में पति के खिलाफ शारीरिक और मानसिक क्रूरता के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि शादी के बाद से ही वह परेशान थीं। भानवी ने आरोप लगाया है कि वर्षों तक उनके पति उनको प्रताड़ित करते रहें, लेकिन वह चुप रहीं। आखिरकार परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल दहेज उत्पीड़न (आईपीसी-498ए) का मामला दर्ज किया है।
  • भानवी का आरोप है कि लगातार मारपीट के कारण उनके शरीर के अंग भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उनको असहाय पीढ़ा होती है, वह लगातार अपने दर्द को बर्दाश्त करती रही हैं। उनका कहना है कि 17 फरवरी 1995 को शादी होने के बाद से वह कठिनाइयों में घिरी रहीं। शादी की वजह से उनको मजबूर होकर पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

  • भानवी ने यह भी दावा किया कि ससुराल में उनको घरेलू जिम्मेदारियां सौंप दी गई। उनके पति लगातार लखनऊ में समय बिताते थे। जबकि वह अपना वैवाहिक जीवन बेंती कोठी, कुंडा, प्रतापगढ़ में अकेली बिताती थीं। ससुराल में उनकी निजता का सम्मान नहीं किया गया। उनकी सास उनके वैवाहिक जीवन में दखल देती थीं।
  • भानवी ने कहा कि उनके पति इस पर कोई ध्यान नहीं देते थे। पीड़िता आरोप है कि तमाम अत्याचार सहने के बाद भी वह खामोश रहीं। पिछले एक साल के दौरान उनके खिलाफ कई हमले हुए। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने अपनी सुरक्षा की भी मांग की है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

  • भानवी ने बताया कि उन्होंने अपना वैवाहिक जीवन आगे बढ़ाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उनके पति के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया। पहले उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन परिवार की शांति बनाए रखने के लिए आगे कदम नहीं बढ़ाया था। अत्याचार बढ़ने के बाद उन्होंने अदालत में तलाक की अर्जी दी। 
  • 3 जुलाई 1998 को भानवी सिंह ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। भानवी का आरोप है कि बेटियों को उनके पति ने स्वीकार नहीं किया। उन्होंने अपना असंतोष जाहिर कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उनके साथ और अधिक दुर्व्यवहार होने लगा। भानवी का आरोप है कि बेटियों के जन्म देने से पहले भी उनकी देखभाल नहीं की गई। इसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उनको जबरन लखनऊ से बेंती कोठी भेज दिया गया था। इसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई और उनको अस्पताल में भर्ती होने लगा। उनके पति बड़ी मुश्किल से मिलने आए। उनके साथ ज्यादातर समय उनकी छोटी बहन साध्वी मौजूद रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed