{"_id":"59c382754f1c1b8f688b5cd1","slug":"raj-thackeray-says-dawood-wants-come-back-india-central-government-wants-credit","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज ठाकरे का तंज, भारत लौटना चाहता है दाऊद, क्रेडिट लेने की फिराक में सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राज ठाकरे का तंज, भारत लौटना चाहता है दाऊद, क्रेडिट लेने की फिराक में सरकार
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Thu, 21 Sep 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
राज ठाकरे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के मुख्य राज ठाकरे ने दाऊद के भारत लौटने के मामले पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है। वह भारत लौटना चाहता है, लेकिन सरकार इसमें भी अपना नाम चमकाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
राज ठाकरे ने ये बातें अपने फेसबुक पेज के लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान कही। इस समारोह में उन्होंने कहा कि दाऊद भारत आने के लिए भारत सरकार ने बात कर रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के छोटे भाई इकबाल कासकर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे एक कारोबारी से रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इकबाल को ठाणे क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पढ़ें: बाबा रामदेव के मुरीद हुए राज ठाकरे, कह डाली बड़ी बात
इकबाल कासकर ने पिछले तीन सालों में बिल्डरों, कारोबारी और ज्वैलर्स से लगभग 100 करोड़ रुपये की उगाही कर चुका है। पुलिस को शक है कि इस मामले में कुछ स्थानिय नेता का भी हाथ है।गौरतलब है कि पुलिस दो लोकल एनसीपी नेताओं के बारे में जांच कर रही है।