फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raj Thackeray MNS rally in girgaon Mumbai, Live Updates

मुंबई: एमएनएस का शक्ति प्रदर्शन आज, राज ठाकरे बड़ी रैली को करेंगे संबोधित

Sun, 09 Feb 2020 11:13 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 09 Feb 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Raj Thackeray MNS rally in girgaon Mumbai, Live Updates
एमएनएस की रैली - फोटो : ANI

पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरोध में आज मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के मुखिया राज ठाकरे महामोर्चा निकालने वाले हैं। एमएनएस पार्टी के इस महामोर्चे के लिए पूरे महाराष्ट्र से लोगों को आमंत्रित किया गया है जिन्हें महाराष्ट्र सैनिक नाम दिया गया है। ये सभी लोग रैली निकालते हुए मुंबई के आजाद मैदान में पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


वहीं, एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने रैली से पहले मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा अर्चना की। 

विज्ञापन


बताया गया है कि एमएनएस की इस महारैली में करीब दो लाख लोग भाग लेने वाले हैं। आने वाले लोगों के लिए भगवा रंग की टीशर्ट, टोपी और हाथ पर बांधने वाली पट्टी बनवाई गई है जिसपर शिवाजी महाराज की राजमुद्रा का चिन्ह छपा हुआ है। अपने पार्टी के झंडे को भगवा करने के बाद राज ठाकरे की यह पहली रैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महारैली को लेकर एमएनएस कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। इस रैली के माध्यम से राज ठाकरे अपनी पार्टी में नई जान फूंकने की तैयारी कर रहे हैं। आज दोपहर को करीब 12 बजे से यह महामोर्चा गिरगांव चौपाटी से निकलकर आजाद मैदान तक जाने वाला है जिसमें भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। 


मुंबई और महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया हैं साथ ही उनकी गाड़ियों के लिए अलग जगह पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। रैली के समापन के बाद राज ठाकरे अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। राजनीति के जानकारों की माने तो भगवा रंग में रंगने के बाद ये महामोर्चा राज ठाकरे की राजनीति के नये रास्ते की दशा और दिशा तय करने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed