{"_id":"626fbfe0ee47ab6abb71cc77","slug":"raj-thackeray-appealed-to-party-workers-to-not-perform-announced-hanuman-chalisa-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाउडस्पीकर विवाद: महाआरती पर बयान से पलटे राज ठाकरे, ट्वीट कर समर्थकों से की ये अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लाउडस्पीकर विवाद: महाआरती पर बयान से पलटे राज ठाकरे, ट्वीट कर समर्थकों से की ये अपील
Mon, 02 May 2022 05:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 02 May 2022 05:50 PM IST
सार
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपने ट्वीट में पार्टी कार्यकर्ताओं से 3 मई को घोषित 'महा आरती' नहीं करने की अपील की है, ताकि ईद के त्योहार के दौरान कोई सामाजिक तनाव न पैदा हो।
विज्ञापन
राज ठाकरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस मामले में राणा दंपति पहले ही जेल में है, उसके बाद राज ठाकरे को भी पुलिस ने नोटिस दिया था। वहीं, सोमवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने ट्वीट कर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपने ट्वीट में पार्टी कार्यकर्ताओं से 3 मई को घोषित 'महा आरती' नहीं करने की अपील की है, ताकि ईद के त्योहार के दौरान कोई सामाजिक तनाव न पैदा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'कल ईद है। मैंने इस बारे में कल संभाजीनगर की बैठक में बात की है। मुस्लिम समुदाय के इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। अक्षय तृतीया की तरह अपने त्योहार के दिन कहीं भी महा आरती न करें जैसा कि पहले तय किया गया था। बैन का विषय धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक है हम इसके बारे में वास्तव में क्या करना चाहते हैं, मैं इसे कल अपने ट्वीट के जरिए आपके सामने पेश करूंगा।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को को तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर लाउडस्पीकल नहीं हटाए गए तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाएंगे।