फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raj Kundra arrives in Enforcement Directorate office in Mumbai Iqbal Mirchi money laundering case

प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे राज कुंद्रा, इकबाल मिर्ची केस में पूछताछ

Wed, 30 Oct 2019 10:47 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 30 Oct 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
Raj Kundra arrives in Enforcement Directorate office in Mumbai Iqbal Mirchi money laundering case
राज कुंद्रा - फोटो : ANI

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा दिवंगत गैंगस्टर इकबाल मिर्ची और अन्य के खिलाफ चल रही मनी लांड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुंद्रा पूर्वाह्न लगभग 11 बजे यहं बलार्ड पियर क्षेत्र में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में पहुंचे। एजेंसी ने उन्हें 4 नवंबर को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन समझा जाता है कि उन्होंने उस दिन कुछ जरूरी काम के कारण उससे पहले की कोई तारीख मांगी थी।

विज्ञापन


ऐसी संभावना है कि एजेंसी धनशोधन की रोकथाम कानून के तहत उनका बयान दर्ज करेगी। मामले में कार्यवाही मनी लांड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के आपराधिक प्रावधान के तहत की जा रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी इस मामले के सिलसिले में रंजीत बिंद्रा और बैस्टियन हॉस्पिटैलिटी नामक एक फर्म के साथ कुंद्रा के कथित सौदे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच हुये कुछ व्यापारिक करारों की विस्तृत जानकारी की जरूरत है और इसलिए समन जारी किया गया है। बिंद्रा को कुछ समय पहले इस मामले में एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। कुंद्रा इससे पहले इन व्यावसायिक सौदों में किसी भी गलत काम से इनकार कर चुके हैं। बिटकॉइन घोटाला मामले के सिलसिले में पिछले साल भी इसी तरह एजेंसी ने व्यवसायी से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2013 में लंदन में मारे गए गैंगस्टर इकबाल मिर्ची पर वैश्विक आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के लिए मादक पदार्थों की तस्करी और जबरन वसूली करने का आरोप है। ईडी ने मिर्ची, उसके परिवार और अन्य के खिलाफ मुंबई में महंगी अचल संपत्ति की खरीद और बिक्री में कथित अवैध लेनदेन के लिए धन शोधन के आरोपों की जांच के वास्ते एक आपराधिक मामला दर्ज किया है।

पीएमएलए मामला मुंबई पुलिस की कई प्राथमिकियों पर आधारित है और ईडी ने पिछले कुछ महीनों में जांच के सिलसिले में कई छापे मारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed