फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rainfall Alert Weather Update Today 2 june Monsoon karnataka, delhi rains, Bihar rain, Latest Weather News, Barish, Aaj Ka Mausam

Weather Update: दिल्ली समेत इन राज्यों में आज बारिश के आसार, मानसून को लेकर नई जानकारी, जानें मौसम का ताजा हाल

Thu, 02 Jun 2022 09:39 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 02 Jun 2022 09:39 AM IST
सार

Weather Forecast: उत्तर भारत में भी जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। हालांकि, उससे पहले ही दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है

विज्ञापन
Rainfall Alert Weather Update Today 2 june Monsoon karnataka, delhi rains, Bihar rain, Latest Weather News, Barish, Aaj Ka Mausam
दिल्ली में बारिश(फाइल) - फोटो : Social media

विस्तार

देश में मानसून के दस्तक देने के बाद अब कई राज्यों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज भी कुछ राज्यों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं कर्नाटक में आज मानसून दस्तक दे सकता है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

विज्ञापन


इन राज्यों में बारिश के आसार
पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और सिक्किम में आज बारिश होने के आसार हैं। वहीं मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट के अनुसार, आज ओडिशा, गोवा, सिक्किम, असम, मेघालय में भी बारिश होगी।
विज्ञापन


यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार
यूपी के श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बस्ती, जौनपुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर में भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के इन जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 14 जिलों में आंधी और बारिश के आसार हैं। इन जिलों में पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा और कटिहार शामिल हैं। इन जगहों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।


ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने  अगले 48 घंटों में ओडिशा के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियों की भविष्यवाणी की और 22 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गई है वे हैं- बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, गजपति, गंजम, खुर्दा, पुरी, नयागढ़, सुंदरगढ़, देवगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, अंगुल, ढेंकनाल, कंधमाल, रायगढ़, कोरापुट , मलकानगिरी और नबरंगपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed