{"_id":"63228c4ebc773943a605d899","slug":"rainfall-alert-in-these-states-know-todays-weather-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update Today :कई राज्यों में वर्षा के आसार, जानें दिल्ली समेत कहां-कहां हो सकती है बारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Update Today :कई राज्यों में वर्षा के आसार, जानें दिल्ली समेत कहां-कहां हो सकती है बारिश
Thu, 15 Sep 2022 11:19 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:19 AM IST
सार
Weather Forecast Update Today: 18 सितंबर के आसपास उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट के पास बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है। इससे अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
rain alert
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदाई की वेला में भी मानसून मेहरबान है। देश के कुछेक हिस्सों को छोड़ दें तो अब तक राष्ट्रीय स्तर पर औसत से ज्यादा वर्षा दर्ज हो चुकी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आज भी राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
आज गुजरात, महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार और दिल्ली में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इनके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम समेत कुछ अन्य राज्यों में भी वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश पर बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र करा रहा बारिश
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। वहीं, जैसलमेर, कोटा और फिर उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर बने गहरे निम्न दबाव के केंद्र से होते हुए मानसून की एक द्रोणिका सतना, रांची, दीघा और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व की ओर जा रही है। इस मौसमी तंत्र के चलते देश के अनेक राज्य सितंबर मध्य में भी भीग रहे हैं। हवा में नमी बनी हुई और आसमान में बरसाती बादलों का डेरा है।
विज्ञापन
जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
स्काईमेट के अनुसार 18 सितंबर के आसपास उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट के पास बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है। इससे अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।
बुधवार को यहां हुई बारिश
- पश्चिमी मध्य प्रदेश समेत राज्य के कई हिस्सों, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में मध्यम से भारी बारिश हुई।
- पश्चिम बंगाल, विदर्भ, गुजरात के शेष हिस्सों और तटीय ओडिशा और नगालैंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
- झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी और दक्षिण उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों तटीय कर्नाटक केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हुई।
इस माह के आरंभ में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा था कि सितंबर में मासिक वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है। देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या फिर सामान्य से कम रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया था कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर क्षेत्र में ला नीना (LA NINA) की स्थिति बनी हुई है। यह इस साल के अंत तक बनी रहेगी। ला नीना भारत में ज्यादा बारिश की वजह बनता है, जबकि अल नीनो (El NINO) जब सक्रिय होता है तो कम बारिश होती है। ला नीना के कारण समुद्र का पानी तेजी से ठंडा होता है। इससे भारत समेत दुनिया भर के मौसम पर असर पड़ता है। इससे ज्यादा बारिश और ठंड पड़ती है।