फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today in Delhi, UP Uttar Pradesh News in Hindi thunderbolt kill people hail destroy vegetables

Weather Update: दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, बिहार में नौ की मौत

Sun, 26 Apr 2020 03:20 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 26 Apr 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today in Delhi, UP Uttar Pradesh News in Hindi thunderbolt kill people hail destroy vegetables
कई राज्यों में मौसम का बदला मिजाज (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

रविवार सुबह राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में तेज बारिश हुई। जिसने मौसम का मिजाज बदल दिया और चिलचिलाती गर्मी से राहत दी। इसके अलावा कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश हुई है। वहीं बिहार से बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की खबरें आ रही हैं। सारण जिले में आकाशीय बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा उत्तराखंड में ओलावृष्टि से सब्जियां खराब हो गई हैं।

विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर में सुबह हुई बारिश
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार सुबह मौसम बिल्कुल खुशनुमा हो गया। शनिवार रात की उमस भरी गर्मी आज सुबह ठंडे मौसम में बदल गई। दिल्ली-नोएडा समेत कई इलाकों में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में ओलावृष्टि से ठंड का अहसास
उत्तराखंड में रविवार सुबह मौसम ने करवट बदली। राजधानी देहरादून, नैनीताल और मसूरी समेत प्रदेश भर में झमाझम बारिश ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। वहीं, कई पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। पहाड़ों की रानी मसूरी में भी तेज बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। सरोवर नगरी नैनीताल में सुबह से ही झमाझम बारिश ने ठंड बढ़ा दी। वहीं, दूसरी ओर डीएसए मैदान में बारिश का पानी भरने से सब्जी व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारियों का कहना है कि ओलावृष्टि से हरी सब्जियां खराब हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में शनिवार की शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। यूपी के मुरादाबाद में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश की वजह से किसानों को नुकसान हुआ है क्योंकि गेहूं की फसल अभी खेतों में ही पड़ी हुई है। ऐसे में बारिश से नुकसान होगा। गजरौला में तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से के ऊपर केंद्रित पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 36 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों मे तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

बिहार के सारण में वज्रपात से 9 लोगों की मौत
रविवार को राजधानी पटना में झमाझम बारिस से मौसम सुहाना हो गया। राज्य के सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर गांव में वज्रपात से 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर अंचलाधिकारी ने नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।


हिमाचल में जोरदार बारिश सहित ओलावृष्टि
हिमाचल की राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में में शनिवार को जोरदार बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं, सेब, आम और दूसरी नकदी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। रविवार को भी मौसम खराब बना है सोमवार को मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में भारी ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट है। 28 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 अप्रैल तक तापमान में भी कमी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed