फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rain today, Weather report today,imd says Southwest monsoon in Odisha, Jharkhand, parts of West Bengal and Bihar by 15 June

मौसम का हाल : महाराष्ट्र में जमकर बारिश, 15 जून तक इन राज्यों में दस्तक देगा मानसून

Sun, 06 Jun 2021 04:15 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 06 Jun 2021 04:15 AM IST
सार

शनिवार को पहुंचे दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण महाराष्ट्र के कुछ तटीय इलाकों में बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक दक्षिण पश्चिम मानसून के ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार में पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
Rain today, Weather report today,imd says Southwest monsoon in Odisha, Jharkhand, parts of West Bengal and Bihar by 15 June
बारिश - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केरल के बाद महाराष्ट्र में भी आज यानी शनिवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। शनिवार को पहुंचे दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण राज्य के कुछ तटीय इलाकों में बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक दक्षिण पश्चिम मानसून के ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार में पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में मानसून ने दी दस्तक
महाराष्ट्र में शनिवार को पहुंचे दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण राज्य के कुछ तटीय इलाकों में बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय केंद्र की निदेशक शुभांगी भुते ने कहा कि मानसून उम्मीद के मुताबिक रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में पहुंच गया है। यह औपचारिक रूप से तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंच गया है। इसके दस्तक देने का वास्तविक क्षेत्र सोलापुर तथा मराठावाड़ा के कुछ हिस्सों तक और उसके बाद तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश तक होता है।

राजस्थान में बारिश
राजस्थान के कई इलाकों में बारिश की संभावना जयपुर, पांच जून (भाषा) नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के अनेक हिस्सों में बूंदाबांदी व बारिश का क्रम अभी जारी रहने का अनुमान है। राज्य में बीते चौबीस घंटे में कई जगह एक से तीन सेंटीमीटर तक बारिश हुई है।


जयपुर मौसम केंद्र के प्रवक्ता के अनुसार एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा व आसपास के क्षेत्र में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से शनिवार व रविवार को बीकानेर, चूरू, नागौर व हनुमानगढ़ जिलों में आंधी के साथ अचानक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने व बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरा
राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट आने से शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस बारे में बताया। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे तक 4.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी जबकि सुबह में नमी का स्तर 63 फीसदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed