फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rain in Mumbai, The IMD declared the arrival of southwest monsoon in Mumbai

Monsoon in Mumbai: मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, तेज आंधी के साथ बारिश जारी, कई जगह उखड़े पेड़

Sat, 11 Jun 2022 02:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 11 Jun 2022 02:27 PM IST
सार

Southwest Monsoon In Mumbai: मुंबई में देर रात से हो रही बारिश के कारण कई जगह पेड़ उखड़ने की खबर आ रही है। वहीं नासिक से दो लोगों की मौत की भी खबर आ रही है।

विज्ञापन
Rain in Mumbai, The IMD declared the arrival of southwest monsoon in Mumbai
मुंबई में मानसून ने दी दस्तक - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पूरी रात बारिश होने के बाद मौसम विभाग ने यहां दक्षिण पश्चिम मानसून के दस्तक देने की घोषणा कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोलाबा में रिकॉर्ड 61.8 मिलिमीटर की बारिश दर्ज की गई वहीं संताक्रूज में 41.3 मिलिमीटर की बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, कोंकण के अधिकांश हिस्सों (मुंबई सहित), मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों से आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना के कुछ और हिस्सों, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून ने सबसे पहले 29 मई को केरल तट पर दस्तक दी थी
गौरतलब है कि देश में वार्षिक बारिश में 70 प्रतिशत बारिश मानसूनी हवाओं से होती है और इसे कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए जीवनरेखा माना जाता है। मौसम विभाग के  वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने बताया कि मानसून ने 29 मई को केरल तट पर दस्तक दी और 31 मई से सात जून के बीच दक्षिण एवं मध्य अरब सागर, पूरे केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पहुंच गया था।

तेज आंधी-बारिश के चलते दो लोगों की मौत
इतना ही नहीं तेज हवाओं और बारिश के कारण नासिक में में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नासिक के त्र्यंबकेश्वर में एक ऑटो पर दो बड़े पेड़ गिर गए। जिसके बाद उसमें मौजूद चालक और सवारी की मौत हो गई। बाकी के दो यात्री घायल हो गए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed