{"_id":"60fae4676789db2d42787d91","slug":"rain-havoc-after-maharashtra-flood-situation-in-karnataka-too-red-alert-in-seven-districts-three-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर: महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक में भी बाढ़ के हालात, सात जिलों में रेड अलर्ट, तीन की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बारिश का कहर: महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक में भी बाढ़ के हालात, सात जिलों में रेड अलर्ट, तीन की मौत
Fri, 23 Jul 2021 09:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 23 Jul 2021 09:16 PM IST
सार
महाराष्ट्र के साथ ही कर्नाटक में भी भारी बारिश कहर बरपा रही है। राज्य के सात जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। नौ हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। भू स्खलन के कारण तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
rain, landslide, flood
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के साथ ही कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में भी बीते 24 घंटे में भारी बारिश हो रही है। इस कारण तीन लोगों की मौत हो गई। कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। आठ जगह भूस्खलन हुआ। करीब नौ हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया। सरकार ने सात जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने शुक्रवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बाढ़ संबंधी हालात का जायजा लिया। सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों और विधायकों को अपने क्षेत्रों में राहत कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया। येदियुरप्पा ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जिन किसानों को नुकसान पहुंचा है सरकार उनकी सहायता करेगी और राहत एवं बचाव कार्यों में भी सभी आवश्यक मदद देगी।
विज्ञापन
कृष्णा, कावेरी, तुंगभद्रा, भीमा, कपिला उफान पर
कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आयुक्त डॉ. मनोज राजन ने बताया कि बीते कुछ दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण बेलगावी, चिकमंगलुरु, धारवाड़, हावेरी, शिवमोगा और उत्तर कन्नड़ में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि कृष्णा, कावेरी, तुंगभद्रा, भीमा, कपिला नदियां तथा मालनाड़ एवं तटीय कर्नाटक में कई अन्य नदियां ऊफान पर हैं।
विज्ञापन
कोडागु जिले के विराजपेट और उत्तर कन्नड़ जिले के अराबैल घाट समेत आठ स्थानों पर भूस्खलन हुए हैं। अगले 24 घंटे में भारी से बेहद भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़, शिवमोगा, चिकमेंगलुरु, हसन और कोडागु जिलों के लिए रेड अलर्ट और बेलगावी तथा धारवाड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
18 तालुकाओं के 131 गांव में हजारों लोग प्रभावित
डॉ. राजन ने बताया कि 18 तालुकाओं में 131 गांव और 16,213 लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। तीन लोगों की जान जा चुकी है तथा दो लापता हैं। बारिश में 21 घर पूरी तरह से तबाह हो गए तथा 804 अन्य घरों को नुकसान पहुंचा है। अब तक 8,733 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। 291.03 किमी सड़क पानी में बह गई। राज्य में 80 राहत शिविर खोले गए हैं जहां पर 4,964 लोगों ने शरण ले रखी है।
अधिकांश बांध भर गए
भारी बारिश के कारण कर्नाटक के अधिकांश बांध भर गए हैं। इन बांधों में अलमाटी, भद्र, केआरएस, काबिनी, हरंगी, हेमावती, नारायणपुरा, मालाप्रभा व घाटप्रभा शामिल हैं।