Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways will supply oxygen to Uttar Pradesh and Madhya Pradesh

#ladengecoronase : उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश को ऑक्सीजन की जरूरत पूरा करेगा रेलवे

Thu, 22 Apr 2021 03:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 22 Apr 2021 03:05 AM IST
सार

  • लखनऊ से बोकारो के लिए चलेगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस

विज्ञापन
Railways will supply oxygen to Uttar Pradesh and Madhya Pradesh
रेलवे चलाएगा 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए रेलवे ने कमर कस ली है। वहीं राज्य सरकार की तरफ से भी लगातार रेलवे से ऑक्सीजन की कमी दूर करने व ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने की मांग की जा रही है। महाराष्ट्र के अलावा उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने भी रेलवे से ऑक्सीजन की आपूर्ति कराने की मांग की है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने रेलवे बोर्ड के सीईओ को पत्र लिखकर ऑक्सीजन की मांग की है। इसके साथ ही कई राज्यों से मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन


केंद्रीय रेल मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि बोकारो से लिक्विड ऑक्सीजन लोड करने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस को लखनऊ से बोकारो भेजा जा रहा है। जिससे  उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित होगी। मध्यप्रदेश से ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए वहां भी यह ट्रेन चलाई जाएगी। कुछ ही दिनों में ऐसी और ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की कमी को लेकर रेलवे से मांग की गई थी। इसे देखते हुए रेलवे ने एक नीति बना कर क्रायोजेनिक टैंकरों को राज्यों के विभिन्न गंतव्यों के लिए भुगतान पर रोल- ऑन-रोल आफ के के जरिये ले जाया जाएगा। क्रायोजेनिक कंटेनरों से तरल मेडिकल आक्सीजन की ढुलाई की मंजूरी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed