फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways will hire retired army personnel for security of its properties across country

संपत्ति की रक्षा के लिए रेलवे ने बनाया प्लान, सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों को देगा यह जिम्मेदारी

Mon, 22 Jul 2019 01:25 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 22 Jul 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Railways will hire retired army personnel for security of its properties across country
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय रेलवे अपनी संपत्तियों को बचाने के लिए सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों की मदद लेने की योजना बना रहा है। आधिकारिक आदेश के अनुसार रेलवे देशभर में मौजूद अपनी संपत्तियों की रक्षा के लिए सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों की नियुक्ति करेगा।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने अपने क्षेत्रों के महाप्रबंधकों को सरकारी सुरक्षा एजेंसियों जैसे होमगार्ड महाराष्ट्र औद्योगिक सुरक्षा बल को रेलवे सुरक्षा के मुख्य क्षेत्रों में संलग्न करने का अधिकार दिया था। इन्हें रेलवे सुरक्षा बल में रिक्तियां होने के कारण परिसर को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन


अब नए आदेश को संशोधित करके सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों को भी इसमें शामिल किया गया है। इन्हें सैनिक कल्याण बोर्ड के जरिए भर्ती किया जाएगा। ताजा आदेश रेलवे बोर्ड ने 18 जुलाई को जारी किया है। इन्हें गर्मियों के दौरान या त्योहारों के मौसम या जब भी आवश्यकता होती है, महाप्रबंधकों द्वारा काम पर रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक डाटा के अनुसार रेलवे में 76,563 सी और डी स्तरीय आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और आरपीएसएफ (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) के जवान काम कर रहे हैं। यह स्वीकृत संख्या से 15 फीसदी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed