फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways will compensate for theft or loss of bag, mobile or laptop during travel

सुविधा : सफर के दौरान चोरी होने पर की जा सकेगी भरपाई, आईआरसीटीसी ने बनाई योजना, रेल मंत्री जल्द करेंगे घोषणा

Sat, 04 Dec 2021 06:10 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 04 Dec 2021 06:10 AM IST
सार

सूत्रों का कहना है कि योजना के पहले चरण में मोबाइल फोन व लैपटॉप को शामिल किया जाएगा। इसके लिए इंश्योरेंस कीमत पर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन
Railways will compensate for theft or loss of bag, mobile or laptop during travel
आईआरसीटीसी - फोटो : Official website

विस्तार

रेलवे सफर के दौरान बैग, मोबाइल या लैपटॉप चोरी होने या खोने पर उसकी भरपाई करेगी। इसके लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने यात्रियों के इन सामानों का इंश्योरेंस करने की योजना तैयार की है। उम्मीद है कि रेल मंत्री जल्द ही इस योजना की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी के आला अधिकारी बताते हैं कि फिलहाल इंश्योरेंस का लाभ उन यात्रियों को मिलेगा, जो ऑनलाइन टिकट बुक कराएंगे। मोबाइल, लैपटॉप व बैग वगैरह के इंश्योरेंस को लेकर निजी कंपनियों से बात चल रही है।
विज्ञापन


इसमें ट्रेन में सफर करने वाले मुसाफिरों के साथ स्टेशन व सरकुलेटिंग एरिया के पैसेंजरों को भी इसका लाभ मिलेगा, बशर्ते उनके पास आरक्षित टिकट हो। सूत्रों का कहना है कि योजना के पहले चरण में मोबाइल फोन व लैपटॉप को शामिल किया जाएगा। इसके लिए इंश्योरेंस कीमत पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में सामान चोरी होने की सूचना पहले कोच अटेंडेंट या कंडक्टर को देना होता है। इसके बाद जीआरपी में मामला दर्ज कराया जाता है। पर, चोरी गए मोबाइल व लैपटॉप बमुश्किल ही मिल पाते हैं। ऐसे में इन सामानों को इंश्योरेंस होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। पर, इंश्योरेंस के लिए यात्रियों को पुलिस  से एफआईआर व नॉन ट्रेसेबल सर्टिफिकेट लेना होगा। इसमें करीब तीन महीने लगते हैं। 


जनरल यात्रियों का जल्द शुरू होगा इंश्योरेंस
रेलवे की ओर से इंश्योरेंस की सुविधा फिलहाल ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले यात्रियों को मिल रही है। पर, जल्द ही इसमें अनारक्षित श्रेणी के टिकटों यानी जनरल श्रेणी के यात्रियों को भी शामिल किया जाएगा। दूसरी ओर यात्रियों के इंश्योरेंस की कीमत बढ़ाने की तैयारी चल रही है।


संभावना है कि इसके लिए प्रत्येक यात्री से पांच रुपये लिए जा सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि ऐसा होने पर इंश्योरेंस के तहत मिलने वाले धनराशि में 20 फीसदी की वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed