{"_id":"57350ca84f1c1b351b9199d1","slug":"railways-sends-rs-4-crore-bill-to-latur-for-water-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी महंगी पड़ी पानी की ट्रेन, रेलवे ने लातूर को भेजा 4 करोड़ का बिल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बड़ी महंगी पड़ी पानी की ट्रेन, रेलवे ने लातूर को भेजा 4 करोड़ का बिल
एजेंसी/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 May 2016 08:41 AM IST
विज्ञापन
पानी लेकर लातूर पहुंची ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र के लातूर जिले में 'जल ट्रेन' भेजने के बाद रेलवे ने जिला कलेक्टर को चार करोड़ रुपए का बिल थमा दिया है। रेलवे ने यह बिल लातूर को 6.20 करोड़ लीटर पानी पहुंचाने के लिए यातायात परिवहन के नाम पर भेजा है।
विज्ञापन
मध्य रेलवे के जनरल मैनेजर एसके सूद ने बताया, 'हमनें प्रशासनिक अधिकारियों के अनुरोध पर लातूर जिला कलेक्टर को चार करोड़ रुपए का बिल भेज दिया।' उन्होंने कहा, 'यह लातूर जिला प्रशासन के ऊपर है कि वो इस बिल का भुगतान करना चाहते हैं या फिर किसी अन्य माध्यम से इसमें छूट चाहते हैं। हमने जिला प्रशासन के अनुरोध पर यातायात खर्ज का बिल उनको भेज दिया है।'
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को पश्चिमी महाराष्ट्र के मिराज से पहली जल ट्रेन लातूर के लिए भेजी गई थी जिसने 342 किमी की दूरी तय कर 12 अप्रैल को वहां पहुंची थी। दस बोगियों वाली ट्रेन के नौ चक्करों के बाद 50 बोगियों वाली एक ट्रेन को 25 लाख लीटर पानी के साथ भेजा गया था। इस ट्रेन को मुख्यतः राजस्थान के कोटा से पानी ढोने के लिए ही भेजा गया था।
विज्ञापन