फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways picks up pace in freight transport: Hauled 135.5 million tonnes of cargo in September

रेलवे ने माल ढुलाई में पकड़ी रफ्तार: सितंबर में ढोया 13.55 करोड़ टन माल,कमाई में भी आया उछाल

Tue, 13 Oct 2026 07:58 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 13 Oct 2026 07:58 PM IST
सार

रेलवे ने वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक 175 करोड़ टन माल ढुलाई का लक्ष्य रखा है। इसके बाद 2031 तक इसे बढ़ाकर 300 करोड़ टन करने की योजना है।
 

विज्ञापन
Railways picks up pace in freight transport: Hauled 135.5 million tonnes of cargo in September
मालगाड़ी

विस्तार

भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि रेलवे ने बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए हर दिन ज्यादा मालगाड़ी रेक उपलब्ध कराए। इसके अलावा अनाज, सीमेंट बनाने में इस्तेमाल होने वाले क्लिंकर, स्टील और लौह अयस्क की ढुलाई भी बढ़ी। रेल मंत्रालय के मुताबिक, सितंबर 2026 में बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए हर दिन औसतन 443 मालगाड़ी रेक उपलब्ध कराए गए। सितंबर 2025 में यह संख्या 397 थी। यानी एक साल में रोजाना औसतन 46 ज्यादा रेक उपलब्ध कराए गए। इसमें करीब 11.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन


देश के कई बिजलीघर कोयले की आपूर्ति के लिए रेलवे पर निर्भर हैं। ऐसे में मालगाड़ियों की संख्या बढ़ने से बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने में मदद मिल सकती है। सितंबर में अनाज की ढुलाई पिछले साल के मुकाबले 25 फीसदी बढ़ी। वहीं, सीमेंट बनाने में इस्तेमाल होने वाले क्लिंकर की ढुलाई में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। घरेलू कंटेनर माल ढुलाई 10 फीसदी बढ़ी। इसके अलावा कोयले की ढुलाई 9 फीसदी, अन्य वस्तुओं की 8.2 फीसदी और पेट्रोलियम उत्पादों की ढुलाई 6 फीसदी बढ़ी। तैयार स्टील की ढुलाई में 5.5 फीसदी और लौह अयस्क की ढुलाई में 5.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल ढुलाई से कमाई 1,266 करोड़ रुपये बढ़ी
माल ढुलाई बढ़ने से रेलवे की कमाई में भी इजाफा हुआ। सितंबर 2026 में माल ढुलाई से रेलवे को पिछले साल के मुकाबले 1,266 करोड़ रुपये ज्यादा मिले। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह सालाना आधार पर 9.3 फीसदी की बढ़ोतरी है। वित्त वर्ष 2026-27 के पहले छह महीनों यानी अप्रैल से सितंबर के बीच रेलवे ने 83.37 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 4.1 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान माल ढुलाई से होने वाली कमाई में 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। सितंबर के आंकड़ों में माल ढुलाई और उससे होने वाली कमाई, दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस महीने का प्रदर्शन वित्त वर्ष की पहली छमाही की औसत वृद्धि से बेहतर रहा।


2031 तक 300 करोड़ टन माल ढुलाई का लक्ष्य
रेलवे ने वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक 175 करोड़ टन माल ढुलाई का लक्ष्य रखा है। इसके बाद 2031 तक इसे बढ़ाकर 300 करोड़ टन करने की योजना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए रेलवे को माल ढुलाई की क्षमता बढ़ानी होगी। कोयला, अनाज, स्टील और अन्य औद्योगिक सामान की ढुलाई में बढ़ोतरी इसमें अहम भूमिका निभा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed