{"_id":"675aebb4640c63840f01da93","slug":"railways-is-giving-common-man-an-opportunity-to-earn-money-during-maha-kumbh-people-can-apply-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: महाकुंभ में रेलवे आम आदमी को दे रहा है कमाई का मौका,यूपी के इन शहरों के लोग ऐसे कर सकते है अप्लाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railways: महाकुंभ में रेलवे आम आदमी को दे रहा है कमाई का मौका,यूपी के इन शहरों के लोग ऐसे कर सकते है अप्लाई
Thu, 12 Dec 2024 07:27 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 12 Dec 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
भारतीय रेलवे
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 की शुरुआत होनी है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार महाकुंभ की पुख्ता तैयारियों में जुटी है। इस बीच भारतीय रेलवे ने प्रयागराज शहर या इसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए कमाई का शानदार मौका दिया है। रेलवे ने बकायदा इसके लिए आवेदन मांगे हैं। ये अवसर केवल दो महीने यानी महाकुंभ के लिए होगा। प्रयागराज में रहने वाले लोग ही जनवरी और फरवरी महीने के लिए रेलवे के साथ जुड़ सकते हैं।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, महाकुंभ-2025 में यात्रियों को सुखद यात्रा उपलब्ध और आसान टिकट वितरण कराने की तैयारी है। इससे लोगों को टिकट के लिए इधर उधर भटकना न पड़े। इसी को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की जा रही है। प्रयागराज (संगम एरिया सहित), सुबेदारगंज, नैनी एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर अतिरिक्त 64 एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) लगाए जा रहे हैं। इन एटीवीएम को 11 जनवरी से 28 फरवरी तक चलाया जाएगा। इन सभी एटीवीएम पर 8-8 घंटे की पाली के अनुसार कुल 192 फैसिलिटेटर कार्य करेंगे। भारतीय रेलवे देश के तमाम शहरों से ट्रेनों को चलाने जा रहा है। इससे यात्री सुविधाजनक ढंग से प्रयागराज पहुंच सकें। इसके लिए पूरा प्लान बन चुका है।
कोई भी कर सकता है आवेदन
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि, एटीवीएम फैसिलिटेटर की नियुक्ति के लिए रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और सामान्य नागरिकों से पुनः आवेदन मांगे गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 16 दिसंबर तय की गई है। इसके लिए सुरक्षा राशि के रूप में ली जाने वाली राशि एनएसजी -1&2 कैटेगरी के स्टेशनों के लिए 50,000 रुपये और अन्य कैटेगरी के स्टेशनों के लिए 25,000 रुपये निर्धारित की गई थी। सभी कैटेगरी के स्टेशनों के लिए सुरक्षा राशि कम करके 5,000 रुपये निर्धारित कर दी गई है। आवेदन फार्म केवल 100 रुपये का है।