फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway women employees will be able to change his department

महिला रेलकर्मी बदल सकेंगी विभाग, गार्ड, ड्राइवर और गैंगमैन पद पर मिलेगा तैनाती का मौका

Mon, 23 Jul 2018 09:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी Updated Mon, 23 Jul 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
Railway women employees will be able to change his department
सांकेतिक तस्वीर

रेलवे बोर्ड जल्द ही ड्राइवर, गार्ड और गैंगमैन के पद पर कार्यरत महिला कर्मियों की समस्याओं को देखते हुए उनको कैडर (विभाग) बदलने का मौका देगा। उनको टिकट चेकिंग और बाबू के पद पर रखा जा सकता है। इस संबंध में कार्मिक विभाग को नीति बनाकर उचित कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

 
रेलवे में ड्राइवर, गार्ड और गैंगमैन के पद पर कार्यरत महिला कर्मियों को विषम परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। दरअसल, इन पदों पर पुरुष कर्मचारियों की तुलना में महिला कर्मियों की संख्या बहुत कम है। इससे वह कार्य में खुद को असहज महसूस करती हैं। दूसरा, उनकी सुरक्षा को लेकर पर भी चिंता बनी रहती है। जैसे कि महिला गार्ड को मालगाड़ी लेकर जाना पड़ता है। रात में मालगाड़ी को कभी भी जंगल में रोक दिया जाता है। ऐसे में महिला गार्ड को सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है।
विज्ञापन

 
ड्राइवर महिला कर्मियों को इंजन में शौचालय तक उपलब्ध नहीं हैं। इसी तरह पटरियों में काम करने वाले गैंग में एक या दो महिला कर्मी ही रहती हैं, जिससे उनको पुरुष कर्मचारियों के बीच काम करना असहज लगता है। रेलवे की यूनियनें भी उक्त पदों पर काम करने वाली महिला कर्मियों की समस्याएं उठा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रेलवे की कार्य पद्धति को और बेहतर बनाने के लिए रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने 17 जुलाई को अलग-अलग रेल मंडलों के छह अफसरों से दिल्ली में मुलाकात की। इस बैठक में रेलवे बोर्ड के भी ग्यारह अफसर मौजूद थे। इस मौके पर मंडल के अफसरों ने परिचालन से जुड़े उक्त कैडर में काम करने वाली महिलाओं की समस्याओं को रखा, जिसको बोर्ड अफसरों ने जायज माना।


 इस पर उक्त कैडर की महिला कर्मियों को कैडर बदलने का एक मौका देने का निर्णय लिया गया। झांसी रेल मंडल में गार्ड, ड्राइवर और गैंगमैन के पद पर करीब 100  महिला कर्मी कार्यरत हैं। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड स्तर पर इस निर्णय पर नीति बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed