फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway runs puja special trains for festival season passengers see time table Coronavirus

कोराना काल : रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चलाईं कई पूजा स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें टाइम टेबल

Thu, 12 Nov 2020 11:11 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 12 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Railway runs puja special trains for festival season passengers  see time table Coronavirus
ट्रेन - फोटो : social media

देश भर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। हर साल दिवाली और छठ पूजा पर भारी संख्या यात्री रेल यात्रा करते हैं। कोरोना काल में बड़ी संख्या में यात्रियों के यात्रा करने की संभावना को देखते हुए रेलवे कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है।इनमें कई पूजा स्पेशल का परिचालन पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के विभिन्न स्टेशनों से किया जा रहा है।

विज्ञापन


रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। पूजा स्पेशल ट्रेने पूर्णत : आरक्षित हैं। ट्रेनों में यात्रा के दौरान कोरोना बचाव संबंधी भारत सरकार द्वारी जारी दिशा-निर्देशा का पालन करना अनिवार्य होगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सभी यात्री टिकट बुक कराकर ही स्टेशन परिसर में पहुंचे ताकि सामाजिक दूरी का पालन किया जा सके। 
विज्ञापन



ये हैं पूजा स्पेशल ट्रेनें :

1.  गुवाहाटी- मंडुआडीह पूजा स्पेशल : 05680 पूजा स्पेशल ट्रेन 14.11.2020 को 06.00 बजे गुवाहाटी से मंडुआडीह के लिए खुलेगी। इस ट्रेन का परिचालन वाया न्यू जलपाईगु़ड़ी, हसनपुर रोड, छपरा के रास्ते किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2. सिलचर-कानपुर सेंट्रल पूजा स्पेशल : 05685 पूजा स्पेशल ट्रेन 14.11.2020 को 22.00 बजे सिलचर से कानपुर सेंट्रल के लिए खुलेगी। इस ट्रेन का परिचालन वाया गुवाहाटी, न्यू जलपाईगु़ड़ी, बरौनी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते किया जाएगा। 

3  डिब्रूगढ़- प्रयागराज पूजा स्पेशल : 05686 पूजा स्पेशल ट्रेन 14.11.2020 को  12.00 बजे डिबूगढ़ से प्रयागराज के लिए खुलेगी। इस ट्रेन का परिचालन वाया गुवाहाटी, न्यू जलपाईगु़ड़ी, बरौनी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते किया जाएगा। 

4. न्यू तिनसुकिया -नागपुर पूजा स्पेशल : 05687 पूजा स्पेशल ट्रेन 14.11.2020 को  06.00 बजे न्यू तिनसुकिया़ से नागपुर के लिए खुलेगी। इस ट्रेन का परिचालन वाया गुवाहाटी, न्यू जलपाईगु़ड़ी, हसनपुर रोड, मुजफ्फरपुर, दानापुर के रास्ते किया जाएगा। 

5. इस्लामपुर-नई दिल्ली-इस्लामपुर पूजा स्पेशल : 04452 नई दिल्ली-इस्लामपुर पूजा स्पेशल 13, 15 एवं 16 नवंबर को 20.00 बजे नई दिल्ली से खुलेगी। जबकि गाड़ी सख्या 04451 इस्लामपुर-नई दिल्ली पूजा स्पेशल इस्लामपुर से 14, 16 एवं 17 नवंबर को 15.30 बजे नई दिल्ली के लिए खुलेगी। इस ट्रेन का परिचालन वाया प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, दानापुर के रास्ते किया जाएगा । 

6. आनंद विहार टर्मिनल -सीतामढ़ी-आनंदबिहार टर्मिनल पूजा स्पेशल : ट्रेन संख्या 04454 आनंदविहार टर्मिनल-सीतामढ़ी पूजा स्पेशल 15 नवंबर को 23.45 बजे आनंदविहार टर्मिनल से खुलेगी। जबकि गाड़ी संख्या 04453 सीतामढ़ी-आनंदविहार टर्मिनल पूजा स्पेशल सीतामढ़ी से 16 नवंबर को 23.35 बजे बजे आनंदविहार टर्मिनल के लिए खुलेगी। इस ट्रेन का परिचालन वाया मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर के रास्ते किया जाएगा।  

7. आनंदविहार टर्मिनल-भागलपुर-आनंदविहार टर्मिनल पूजा स्पेशल : ट्रेन संख्या 04456 आनंदविहार टर्मिनल-भागलपुर पूजा स्पेशल 13 एवं 17 नवंबर को 23.55 बजे आनंदविहार टर्मिनल से खुलेगी। जबकि गाड़ी सख्या 04455 भागलपुर-आनंदविहार टर्मिनल पूजा स्पेशल भागलपुर से 15 एवं 19 नवंबर को  00.20 बजे भागलपुर से खुलेगी। इस ट्रेन का परिचालन वाया प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, पटना, किउल के रास्ते किया जाएगा। 

8.नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली पूजा स्पेशल : ट्रेन संख्या 04458 नई दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल 13 नवंबर को 21.00 बजे नई दिल्ली से खुलेगी। जबकि गाड़ी सख्या 04457 पटना-नई दिल्ली पूजा स्पेशल पटना से 14 नवंबर को 23.00 बजे पटना से नई दिल्ली के लिए खुलेगी। इस ट्रेन का परिचालन वाया पंडित दीन दयाल उपाध्याय, वाराणसी, बरेली के रास्ते किया जाएगा। 


बता दें कि देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच रेल सेवा का परिचालन रोक दिया गया था। बाद में रेलवे ने प्रवासी मजदूरों को उनके गृह नगर पहुंचाने के लिए श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाई थी। पाबंदियों में ढील दिए जाने के बाद रेलवे धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा है। कोरोना वायरस के चलते त्योहारी सीजन में यात्रियों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed