{"_id":"5a9806984f1c1b0d658b5211","slug":"railway-passengers-will-not-to-pay-mdr-if-they-take-train-tickets-with-debit-card-and-credit-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रियों को मिला होली का तोहफा, कार्ड से टिकट लेने पर नहीं देनी होगी बैंक फीस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेल यात्रियों को मिला होली का तोहफा, कार्ड से टिकट लेने पर नहीं देनी होगी बैंक फीस
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Mar 2018 05:01 AM IST
विज्ञापन
टिकट बुकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल यात्रियों को रेलवे ने होली का तोहफा दिया है। अब क्रेडिट व डेबिट कार्ड से रेल यात्रा टिकट लेने पर मर्चेट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के तहत बैंक पैसे नहीं लेंगे। अभी .25 प्रतिशत से .95 प्रतिशत तक एमडीआर शुल्क वसूला जाता है। ऑनलाइन व टिकट काउंटर दोनों से लिए जाने वाले यात्रा टिकट पर इससे छूट मिलेगी।
विज्ञापन
डिजिटल व कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए एक लाख रुपये तक के रेलवे टिकट को एमडीआर फ्री कर दिया गया है। मालूम हो रेलवे पिछले साल से ही ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग पर सर्विस टैक्स नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार क्षेत्रीय भाषा में भी अब अनारक्षित टिकट प्रिंट होगा। कन्नड़ भाषा में यात्रा टिकट पर प्रिंट होना शुरू भी कर दिया गया। मैसूर, बंगलूरू और हुबली स्टेशन से क्षेत्रीय भाषा में टिकटों पर जानकारी दी जा रही है। 2 मार्च से कर्नाटक के सभी स्टेशनों से क्षेत्रीय भाषा में टिकट प्रिंट होने लगेगा।
विज्ञापन