फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway ministry issued circular Submit emergency quota request at least a day before train departure

Railway Ministry : अब एक दिन पहले देना होगा इमरजेंसी कोटे के लिए आवेदन; रेलवे ने बदला समय

Wed, 23 Jul 2025 02:01 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 23 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Railway ministry issued circular Submit emergency quota request at least a day before train departure
रेलवे

रेल मंत्रालय ने ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार करने के अपने हालिया निर्णय के मद्देनजर इमरजेंसी कोटा के लिए आवेदन करने के समय में संशोधन किया है।

विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक सर्कुलर में कहा गया है, रात 12 बजे से अगले दिन दोपरह 2 बजे (रेलवे के अनुसार 1400 बजे) के बीच रवाना होने वाली सभी ट्रेनों के लिए इमरजेंसी कोटा के लिए आवेदन यात्रा से पहले वाले दिन दोपहर 1200 बजे तक इमरजेंसी कोटा ( ईक्यू ) सेल तक पहुंच जाना चाहिए। इसी तरह दोपहर 2:01 बजे (रेलवे के अनुसार 1401 बजे) से रात 11:59 बजे (2359 बजे) के बीच रवाना होने वाली शेष सभी ट्रेनों के लिए इमरजेंसी कोटा अनुरोध यात्रा के पिछले दिन शाम चार बजे (1600 बजे) तक ईक्यू सेल तक पहुंच जाना चाहिए।
विज्ञापन


मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान के दिन प्राप्त अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा। रविवार या अन्य सार्वजनिक अवकाश के दिन के लिए उससे पहले के कार्य दिवस को कार्यालय खुलने के समय के दौरान देना होगा। परिपत्र में कहा गया है कि रेलवे बोर्ड के आरक्षण प्रकोष्ठ को वीआईपी, रेलवे अधिकारियों, वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य विभागों से बड़ी संख्या में अनुरोध प्राप्त होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed