फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway ministry hikes fares of AC classes by 2 paise, non-AC by 1 paisa per km from July 1 News In Hindi

Railways: कल से महंगी होगी रेल यात्रा, रेल मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना; जानें क्या होंगी नई दरें?

Mon, 30 Jun 2025 08:34 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 30 Jun 2025 08:34 PM IST
सार

ये खबर यात्रा के लिए ज्यादातर ट्रेन पर निर्भर रहने वाले लोगों के लिए है। रेलवे मंत्रालय ने सोमवार को एक आधिकारिक परिपत्र जारी कर कल से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में बदलाव की घोषणा की है। इसके तहत एसी में 2 पैसे व नॉन-एसी में 1 पैसे प्रति किलोमीटर की यात्रा पर किराया बढ़ेगा। हालांकि लोकल ट्रेन और मासिक पास के किराए में कोई बदलाव नहीं।

विज्ञापन
Railway ministry hikes fares of AC classes by 2 paise, non-AC by 1 paisa per km from July 1 News In Hindi
भारतीय रेल - फोटो : FreePik

विस्तार

रेल मंत्रालय ने सोमवार को एक आधिकारिक परिपत्र जारी कर 1 जुलाई 2025 से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में संशोधन की घोषणा की है। इस निर्णय के तहत गैर-वातानुकूलित (नॉन-एसी) श्रेणियों में किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर तथा सभी वातानुकूलित (एसी) श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह किराया संशोधन केवल लंबी दूरी की ट्रेनों पर लागू होगा और मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) व शहरी/मास ट्रांजिट (सबअर्बन) सेवाओं के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे दैनिक यात्रियों को राहत मिल सके।

विज्ञापन


कितना बदलेगा किराया?
रेलवे मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार साधारण द्वितीय श्रेणी का किराया 500 किलोमीटर तक पहले जैसा ही रहेगा। इसके बाद प्रति किलोमीटर 0.5 पैसे रुपए की बढ़ोतरी होगी। वहीं स्लीपर व फर्स्ट क्लास श्रेणी में प्रति किमी 0.5 पैसे की बढ़ोतरी होनी है। साथ ही एसी श्रेणियां (3AC, 2AC, 1AC आदि) में प्रति किमी 2 पैसे का इजाफा होगा। बता दें कि यह बदलाव राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गतिमान, महामना, अंत्योदय, जनशताब्दी, युवा एक्सप्रेस सहित सभी प्रीमियम और विशेष ट्रेनों पर लागू होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Economy: 'वैश्विक विकास की ताकत बनी भारतीय अर्थव्यवस्था', वित्तीय अनिश्चितताओं के बीच RBI ने जारी की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


किन चिजों में नहीं हुआ बदलाव?

रेलवे मंत्रालय की ओर से किए गए इन बदलाव के बावजूद लोकल ट्रेनों (सबअर्बन सेवाओं) और मासिक पास (एमएसटी) के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही, रिजर्वेशन शुल्क, सुपरफास्ट सरचार्ज और अन्य अतिरिक्त शुल्क भी पहले की तरह ही रहेंगे। इसके अलावा, जीएसटी की दरें और किराए को गोल करने के नियम भी पहले जैसे रहेंगे।

ये भी पढ़ें:- Fiscal Deficit: राजकोषीय घाटा अप्रैल-मई में वार्षिक अनुमान का 0.8% रहा, महालेखा नियंत्रक ने जारी किए आंकड़े

कब से लागू होगा ये बदलाव, समझिए
गौरतलब है कि एक जुलाई 2025 से बुक किए गए टिकटों पर ही नया किराया लागू होगा। इससे पहले बुक किए गए टिकट पुराने किराए पर ही मान्य रहेंगे। टिकट बुकिंग सिस्टम (पीआरएस, यूटीएस और मैन्युअल टिकटिंग) को नए किराए के अनुसार अपडेट किया जा रहा है। इस बढ़ोतरी का उद्देश्य रेल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना और बढ़ती लागतों को ध्यान में रखते हुए राजस्व में संतुलन बनाना बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed