Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway ministry declines rail union's request to recreate signal and telecom member post News In Hindi

Indian Railways: मंत्रालय ने रेलवे यूनियन की ठुकराई मांग, नहीं बनेगा नया मेंबर सिग्नल और टेलीकॉम का अलग पद

Fri, 04 Jul 2025 08:04 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 08:04 PM IST
सार

रेल मंत्रालय ने सिग्नल और टेलीकॉम यूनियन की रेलवे बोर्ड में अलग सदस्य पद बहाल करने की मांग खारिज कर दी है। यूनियन का कहना है कि कर्मचारी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। मंत्रालय ने फिलहाल इसे संभव न मानते हुए मांग ठुकरा दी है।

विज्ञापन
Railway ministry declines rail union's request to recreate signal and telecom member post News In Hindi
भारतीय रेल - फोटो : FreePik

विस्तार

रेल मंत्रालय ने इंडियन रेलवे सिग्नल एंड टेलीकॉम मेंटेनर्स यूनियन की उस मांग को खारिज कर दिया है जिसमें रेलवे बोर्ड में एक अलग सदस्य (सिग्नल एवं टेलीकॉम) का पद दोबारा बनाने की मांग की गई थी। संघ के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने 24 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के जन शिकायत पोर्टल के जरिए यह अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारियों को अपना प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा और वे खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि प्रकाश ने पत्र में बताया कि 16 अप्रैल 2019 को डायरेक्टर जनरल (एस एंड टी) का पद अपग्रेड कर सदस्य (एस एंड टी) बनाया गया था, लेकिन 8 सितंबर 2020 को इस पद को खत्म कर सदस्य (बुनियादी ढांचा)का नया पद बना दिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ED: गोवा में महिला शाखा प्रबंधक ने अनजान लोगों के नाम पर खोले फर्जी ऋण खाते, बिना गिरवी रखे सोने पर दिया लोन
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने नहीं मानी रेलवे यूनियन की मांग

इंडियन रेलवे सिग्नल एंड टेलीकॉम मेंटेनर्स यूनियन के इस मांग को पीएमओ ने रेल मंत्रालय को भेजी, लेकिन हाल ही में मंत्रालय ने जवाब में कहा कि रेलवे बोर्ड के संबंधित विभागों से विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया गया है कि फिलहाल यह मांग संभव नहीं है। हालांकि मंत्रालय ने बताया कि एडिशनल मेंबर (सिग्नल) का जो पद 1 फरवरी 2023 से खाली था, उसमें विजयलक्ष्मी कौशिक को 16 अक्तूबर 2024 को नियुक्त कर दिया गया है।


इसको लेकर आलोक प्रकाश ने कहा कि सिग्नल और टेलीकॉम स्टाफ की भूमिका रेलवे की सुरक्षा में अहम है, फिर भी कोई उनकी बात बोर्ड स्तर पर नहीं रखता। उन्होंने कहा कि टेक्निकल गड़बड़ियों के चलते हाल के दिनों में कई घटनाएं हुई हैं। लेकिन हमारी संख्या बढ़ाने की बजाय खाली पद भी नहीं भरे जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- हिंसा से उबरे मणिपुर में राहत: दिसंबर तक बंद होंगे सभी शिविर, तीन चरणों में होगी विस्थापितों की होगी घर वापसी

फिलहाल बोर्ड में हैं चार सदस्य
गौरतलब है कि इस समय रेलवे बोर्ड में चार सदस्य हैं, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रैक्शन एंड रोलिंग स्टॉक, ऑपरेशंस एंड बिजनेस डेवलपमेंट, और फाइनेंस शामिल हैं। लेकिन लंबे समय से एस एंड टी यूनियन एक अलग मेंबर  की मांग करती आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed