फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   railway ministery are going to take steps against VIP culture of railway board senior officials

रेलवे में बंद होगा VIP कल्चर, खत्म किए जाएंगे अधिकारियों के राजसी ठाठ-बाट

Sun, 08 Oct 2017 03:46 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sun, 08 Oct 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
railway ministery are going to take steps against VIP culture of railway board senior officials

रेल मंत्रालय रेलवे की लचर व्यवस्था को सुधारने के लिए हर संभव कदम उठाने की कोशिश कर रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल की रेलवे में चल रहे वीआईपी कल्चर पर पैनी नजर है। खास बात है कि रेलवे के बड़े अधिकारियों के ऑफिस और घर में चल रहे वीआईपी कल्चर पर मंत्रालय की गाज गिरने जा रही है। जिनमें काफी संख्या में वरिष्ठ अधिकारियों के घरों पर काम करने वाले गैंगमैन को उनकी मूल ड्यूटी पर वापस भेजा जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के काम और घर पर चली आ रही शान-ओ-शौकत पर मंत्रालय कड़ा फैसला लेने जा रहा है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि रेलवे बोर्ड चेयरमैन और आला अधिकारियों के स्वागत में होने वाले खर्च और समय की बर्बादी पर भी रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन


पढ़ें: भारतीय रेलवे को हाईटेक बनाएगा ISRO, हर डिब्बे में लगेगा CCTV कैमरा: पीयूष गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के इस कदम से 36 साल से चले आ रहे प्रोटोकॉल पर गाज गिरने वाली है। दरअसल रेलवे बोर्ड चेयरमैन और उसके अधिकारियों के दौरे के वक्त जनरल मैनेजर्स की ड्यूटी थी कि वे उस वक्त वहां मौजूद रहें।


इसको लेकर 28 सितंबर को एक आदेश जारी किया गया, जिसमें रेलवे को निर्देश दिया गया और कहा गया है कि बोर्ड चेयरमैन और सदस्यों को दिए जाने वाला प्रोटोकॉल खत्म किया जाता है। साथ ही किसी भी बोर्ड के सदस्य को गिफ्ट से नहीं नवाजा जाएगा।

ऑफिस ही नहीं आला अधिकारियों के घर पर चले आ रहे वीआईपी कल्चर को भी खत्म करने की मंत्रालय तैयारी कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक करीब 30,000 ट्रैकमैन वरिष्ठ अधिकारियों के घर पर काम करते हैं। मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि वे सभी कर्मियों को रेलवे के काम पर वापस भेजें। सूत्रों के मुताबिक करीब 7000 ट्रैकमैन काम पर लौट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed