फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Minister Piyush Goyal says Highest priority to passenger safety

भारतीय रेलवे को हाईटेक बनाएगा ISRO, हर डिब्बे में लगेगा CCTV कैमरा: पीयूष गोयल

Thu, 28 Sep 2017 01:34 PM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 28 Sep 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
Railway Minister Piyush Goyal says Highest priority to passenger safety
रेलमंत्री पीयूष गोयल - फोटो : ANI

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने यात्रियों की सुरक्षा को रेलवे की प्राथमिकता बताया है। उन्होंने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि रेलवे की सबसे पहली प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है। इसके लिए रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और ट्रेन कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आरपीएफ के जवान और सभी टीटीई अपने यूनिफॉर्म में होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे की वर्तमान में सबसे बड़ी आवश्यकता सुरक्षा है। रेलवे के सफर को सुरक्षित बनाए रखने के लिए इसरो, रेल-टेक और भारतीय रेल सभी एक साथ काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: 50 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट बनाएगी रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए अपने मंत्रिमंडल के तीसरे फेरबदल में पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया। बता दें कि पिछले दिनों हुए रेल हादसों के बाद तात्कालिक रेल मंत्री सुरेश प्रभु और सरकार को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।
 


इस बात को मद्देनजर रखते हुए पीयूष गोयल को नए रेल मंत्री का जिम्मा सौंपा गया। रेल मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इशारा दिया कि उनकी नई जिम्मेदारी मेें रेलवे की प्रगति ही उनका लक्ष्य है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed