{"_id":"5d5330fa8ebc3e6c97362bd9","slug":"railway-minister-piyush-goyal-says-railways-will-now-have-its-own-commando-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे का अब अपना कमांडो फोर्स होगा, रेल मंत्री पीयूष गोयल आज करेंगे अधिकारिक एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेलवे का अब अपना कमांडो फोर्स होगा, रेल मंत्री पीयूष गोयल आज करेंगे अधिकारिक एलान
Wed, 14 Aug 2019 03:21 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 14 Aug 2019 03:21 AM IST
सार
- 1200 कमांडो को देश के अलग-अलग इलाकों में ट्रेनिंग दी गई है
- कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्य समेत अन्य नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनाती की जाएगी
- नक्सल व अशांत क्षेत्रों में आरपीएफ की टीम सिविल ड्रेस में भी मौजूद रहते थे
विज्ञापन
Piyush Goyal
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब रेलवे का भी अपना कमांडो फोर्स होगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस कमांडो दस्ते को लांच होना है। रेलवे ने बेहतर सुरक्षा व संपत्ति के संरक्षण के लिए 1200 कडमांडो को देश के अलग-अलग इलाकें में ट्रेनिंग दी है। इनमे महिला और पुरुष कमांडो शामिल हैं। रेलवे सुरक्षा बल का कमांडो फोर्स 14 अगस्त को अस्तित्व में आएगा।
बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री कनॉट प्लेस स्थित स्टेट एंट्री रोड स्थित ऑफिसर्स क्लब में कमांडो का प्रदर्शन देखने के बाद अधिकारिक ऐलान करेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ये कमांडो कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्य और अन्य नक्सल प्रभावित इलाके में तैनात किए जाएंगे। रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा भी करेंगे। इससे पूर्व रेलवे दूसरे पैरा मिलिट्री फोर्स की मदद लेता था। नक्सल व अशांत क्षेत्रों में आरपीएफ की टीम सिविल ड्रेस में भी मौजूद रहते थे।
रेलवे ने इसका नाम कोरस (कमांडो फॉर रेलवे सिक्यूरिटी) रखा है। आरपीएफ अधिकारियों को उम्मीद है कि रेलवे कमांडो ट्रेनिंग सेंटर अपना खोले जहां इस तरह की ट्रेनिंग दी जाए। ट्रेनिंग सेंटर खुलने से ज्यादा से ज्यादा कमांडो फोर्स तैयार किया जा सकेगा। रेलवे पुलिस फोर्स के जवानों को भी बेहतर ट्रेनिंग दी जा सकेगी।