फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway develops AI robot Ustaad to examine faults below trains in real time with HD camera

रेलवे ने बनाया रोबोट 'उस्ताद', ट्रेनों के नीचे करेगा जांच, इंजीनियर को तुरंत बताएगा समस्या

Thu, 27 Dec 2018 11:20 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 27 Dec 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
Railway develops AI robot Ustaad to examine faults below trains in real time with HD camera
demo pic
मानवीय गलतियों को खत्म कर ट्रेनों को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए मध्य रेलवे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) रोबोट तैयार किया है। इस रोबोट का नाम 'उस्ताद' रखा गया है। यह रोबोट ट्रेनों के अंडर गियर्स की तस्वीरें खींचकर और वीडियो बनाकर और उन्हें मरम्मत और रखरखाव के लिए इंजीनियरों को भेजेगा।
विज्ञापन


मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन की मैकेनिकल शाखा ने 'उस्ताद' (अंडरगियर सर्विलांस थ्रू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेड ड्रॉयड) नाम का रोबोट विकसित किया है, जो उच्च क्वालिटी के एचडी कैमरे से कोच के कुछ हिस्सों की जांच करता है और उन्हें वाईफाई के जरिये रियल टाइम में भेज देता है। 
विज्ञापन


मध्य रेलवे के प्रवक्ता सुनील उदासी ने बताया, "यह वास्तविक समय में वीडियो और कोच के अंडर-गियर भागों की तस्वीरों को रिकॉर्ड करता है और उन्हें वाईफाई पर प्रसारित करता है। इंजीनियर इन वीडियो को बड़े स्क्रीन पर देख सकते हैं और उन्हें रिकॉर्ड भी कर सकते हैं। इंजीनियरों द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार रोबोट के कैमरे को किसी भी दिशा में घुमाया जा सकता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस्ताद को 4 महीने में तैयार किया है। इसमें करीब 2 लाख रुपए खर्च हुए हैं। इसमें लगा कैमरा 360 डिग्री होरिजेंटल और 120 डिग्री वर्टिकल में घूम सकेगा। 

उदासी ने बताया कि उस्ताद की मदद से इंजीनियर ऐसे क्षेत्रों को आसानी से देखा और परखा जा सकता है जिन्हें देखना मुश्किल है और जैसे कि अंडर-गियर भागों के बीच तंग या संकरी जगहों पर वे मुश्किल से ही पहुंच पाते हैं।

अधिकारी ने कहा कि रेलवे अब देशभर के सभी जोन में उस्ताद के इस्तेमाल पर विचार कर रही है। हालांकि एक बार इसका बारीकी से परीक्षण हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed