{"_id":"58e4bb924f1c1bf5465b6a9e","slug":"railway-created-sell-for-giving-solution-to-passengers-on-catering-problems-during-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में सुधरेगी कैटरिंग सर्विस, रेलवे ने जांच के लिए बनाया सेल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रेनों में सुधरेगी कैटरिंग सर्विस, रेलवे ने जांच के लिए बनाया सेल
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Wed, 05 Apr 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों को कैटरिंग से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने के लिए रेलवे की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। कैटरिंग से जुड़ी शिकायतों को सुनने के लिए रेल मंत्रालय ने केंद्रीयकृत केटरिंग सेवा निरिक्षण सेल (सीएसएमसी) बनाया है। इससे पहले शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर दिया गया था, लेकिन अब सीएसएमसी तत्काल कदम उठाएगा। बताया जा रहा है कि ये सेल रोज के खाने के पदार्थों की जांच करेगा।
विज्ञापन
इससे पहले शिकायतों को गंभीरता से लेने वाले रेलवे ने कैटरिंग के ठेके लेने वालों के खिलाफ पिछले साल सख्त कदम उठाए हैं। रेलवे ने 16 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया और करीब 1.8 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। बता दें कि सीएसएमसी रेलवे की सीनियर अफसर का कहना है कि रोजाना करीब 250-300 यात्रियों की शिकायतों को सुनता है।
विज्ञापन
यात्रियों से सुझाव लेने के लिए रेलवे की ओर से 'एट आईआरकेटरिंग' ट्विटर हैंडल भी काम करने लगा है। इतना ही नहीं सुझाव के लिए हेल्पलाइन भी जारी की गई है। साथ ही करीब 357 बड़े रेलवे स्टेशनों पर ई-केटरिंग की सुविधा सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन