जल्द ही 39 नई स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत करेगा भारतीय रेलवे, यहां देखिए पूरी सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड ने बुधवार को 39 नई ट्रेनों के लिए जोनों को अनुमति दे दी है। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि इन ट्रेनों का संचालन किस तारीख से शुरू किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने इसे लेकर कहा है कि नई 39 ट्रेनों का संचालन शुरुआती सुविधाजनक तारीख से जल्द से जल्द विशेष सेवाओं के रूप में शुरू किया जाएगा।
Railway Board today gave approval to zones for 39 new trains. These services will be introduced as special services from an early convenient date: Ministry of Railways, Government of India pic.twitter.com/UloAYzxZBS
— ANI (@ANI) October 7, 2020विज्ञापन
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च से लगाए गए राष्ट्रीय लॉकडाउन के चलते रेलवे ने सभी यात्री ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी थी। हालांकि, उसने चरणबद्ध तरीके से अपनी सेवाएं बहाल की, जिसकी शुरुआत एक मई से प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल शुरू करने से हुई।
यहां देखिए सभी 29 ट्रेनों की सूची
10 अक्तूबर से आरक्षण व्यवस्था में बदलाव
इससे पहले मंगलवार को भारतीय रेलवे ने स्टेशनों से ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान समय से आधा घंटा पहले द्वितीय आरक्षण तालिका तैयार करने की पिछली प्रणाली को 10 अक्तूबर से बहाल करने का निर्णय लिया था। पिछले कुछ महीनों से कोरोना महामारी के मद्देनजर यह अवधि निर्धारित प्रस्थान समय से दो घंटे पहले कर दी गई थी।
महाराष्ट्र: नौ से चलेंगी पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेन
मध्य रेलवे ने बताया है कि नौ अक्तूबर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और नागपुर, पुणे, गोंदिया और सोलापुर के बीच पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। ये स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित रहेंगी। यात्रियों को यात्रा के दौरान कोरोना से संबंधित सभी नियमों और एसओपी का पालन करने की सलाह दी गई है।
17 से शुरू हो सकता है तेजस का संचालन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई के बीच तेजस ट्रेनें फिर से शुरू करने का फैसला किया है। तेजस ट्रेनों का संचालन 17 अक्तूबर से शुरू हो सकता है। आईआरसीटीसी ने कहा है कि रेल मंत्रालय से इनके संचालन की अनुमति मिल गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.