फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Board announces 4 per cent increase in DA for employees effective from July

Railway Board DA Hike: रेलकर्मियों को दीपावली का तोहफा, रेलवे बोर्ड ने महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ाया

Tue, 24 Oct 2023 04:39 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 24 Oct 2023 04:39 AM IST
सार

रेलवे बोर्ड ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अपने कर्मचारियों और पेंशनधारकों का डीए चार फीसदी बढ़ाने की घोषणा के पांच दिन यह घोषणा की है। 

विज्ञापन
Railway Board announces 4 per cent increase in DA for employees effective from July
शख्स ने पत्नी और बच्चों से छिपाई 200 करोड़ इनाम जीतने की बात - फोटो : pixabay

विस्तार

रेलवे बोर्ड ने दीपावली से पहले अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। बोर्ड ने महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ाने की घोषणा की है। अब रेलकर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़कर मूल वेतन का 46 प्रतिशत हो जाएगा। पहले कर्मचारियों को मूल वेतन का 42 प्रतिशत डीए मिलता था। डीए में वृद्धि 1 जुलाई, 2023 से प्रभावित होगी और कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए एरियर के साथ अगले वेतन में मिलेगा।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों का डीए चार फीसदी बढ़ाने की घोषणा के पांच दिन यह घोषणा की है। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को करीब 15,000 करोड़ रुपये बतौर बोनस बांटने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन


सोमवार (23 अक्टूबर, 2023) को भारतीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधकों तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को भेजे एक संचार में कहा गया है कि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को यह निर्णय लेते हुए खुशी हो रही है कि रेल कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ता 1 जुलाई, 2023 से मूल वेतन के 42 फीसदी की मौजूदा दर से बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे कर्मचारी संघों ने किया फैसले का स्वागत
रेलवे कर्मचारी संघों ने दीपावली से पहले की गई इस घोषणा का स्वागत किया है। ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि डीए कर्मचारियों का अधिकार है, यह जुलाई से मिलना था। हालांकि, हम दीपावली से पहले इसके भुगतान की घोषणा करने के फैसले का स्वागत करते हैं।


कोरोना काम में रोका गया डीए देने की मांग
नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के महासचिव एम राघवैया ने कहा कि डीए का भुगतान उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आधार पर किया जाता है और इसका उद्देश्य महंगाई को बेअसर करना है। उन्होंने कहा, अच्छी बात यह है कि रेलवे बोर्ड ने समय पर इसकी घोषणा की है। हालांकि हम जनवरी 2020 से जून 2021 तक डीए के भुगतान की अपनी मांग पर जोर दे रहे हैं, जिसे सरकार ने कोविड-19 के कारण रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed