{"_id":"5b5bc0354f1c1b4d748b757e","slug":"rail-reservation-will-remain-close-for-three-hours-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल रात तीन घंटे रेल आरक्षण रहेगा बंद, जानिए वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कल रात तीन घंटे रेल आरक्षण रहेगा बंद, जानिए वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Jul 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
उत्तर रेलवे का यात्री आरक्षण सिस्टम 29-30 जुलाई के बीच तीन घंटे के लिए बंद रहेगा। इसमें आरक्षण संबंधी काम, 139 पर पूछताछ तथा इंटरनेट बुकिंग शामिल है।
विज्ञापन
रेलवे ने कहा है कि 29 और 30 जुलाई के बीच ये सेवाएं रात 11:45 बजे से तड़के 2:45 बजे तक निलंबित रहेगी। यात्री आरक्षण प्रणाली में सुधार के लिए सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन