फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rail red-lights social media dissent

रेलवे का कर्मचारियों को निर्देश- सोशल मीडिया पर न करें सरकार की आलोचना

Tue, 13 Dec 2016 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Dec 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
Rail red-lights social media dissent
रेलवे
भारतीय रेल केंद्र सरकार का पहला ऐसा विभाग बन गया है जिसने अपने कर्मचारियों को कहा है कि वे सोशल मीडिया पर  सरकार की नीतियों की आलोचना न करें।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक, वेस्टर्न रेलवे ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वे सेंट्रल सिविल सर्विस नियमों की अवेहलना कर फेसबुक या ट्विटर पर सरकार की ताजा या पुरानी नीतियों की आलोचना न करें। वेस्टर्न रेलवे के चीफ पर्सोनल ऑफिसर मैत्रेयी ब्रह्मो द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में कहा गया है, 'यह संज्ञान में आया है कि रेलवे कर्मचारी सोशल मीडिया के विभिन्न समूहों में सरकार की आलोचना कर रहे हैं।'

आदेश में कहा गया है कि रेलवे सर्विस कॉन्डक्ट रूल कर्मचारियों को सरकार के खिलाफ टिप्पणियां करने से रोकता है, वह इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के अलावा सोशल मीडिया पर भी लागू होता है। जो इन नियमों का उल्लंघन करता है उसके अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


वेर्स्टन जोन में देश के 17 रेल जोन में से एक है जिसमें महाराष्ट्र और गुजरात के हिस्से आते हैं। इसका मुख्यालय मुंबई है। यह देश का बेहद व्यस्त जोन माना जाता है। वेस्टर्न जोन के सूत्रों के मुताबिक, यह ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि कर्मचारी ट्विटर और व्हाट्स ऐप पर केंद्र सरकार की नीतियों का 'मजाक' उड़ाते हैं या उन पर नकरात्मक टिप्पणियां लिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
  



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed