फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rail Minister Suresh Prabhu accepts Odisha railway proposal within 3 minutes

महज तीन मिनट में प्रभु ने मंजूर की ओडिशा की नई रेल परियोजना

Sun, 30 Apr 2017 09:41 AM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Sun, 30 Apr 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
Rail Minister Suresh Prabhu accepts Odisha railway proposal within 3 minutes
रेलमंत्री सुरेश प्रभु (फाइल फोटो)

रेलमंत्री सुरेश प्रभु अपनी कार्य शैली की तेजी के लिए जाने जाते हैं। इस बात का उदाहरण देते हुए उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की नई रेल लाइन के प्रस्ताव को महज तीन मिनट में स्वीकृति दे दी। इस ट्वीट में ओडिशा सीएम ने परियोजना की आधी लागत केंद्र की ओर से सहायता देने की मांग की थी जिसे प्रभु ने तुरंत हरी झंडी दिखा दी। 

विज्ञापन


शनिवार रात ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया कि पुरी से कोणार्क के बीच पर्यटन की संभावना को बढ़ाने के लिए वह नयी रेल लाइन चाहते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने आधा सहयोग केंद्र से मांगा था। सीएमओ की ओर से ट्वीट में अपील की गई कि सुरेश प्रभु इस परियोजना को जल्द मंजूरी दें और योजना के समय से पूरा होने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर करें।  
विज्ञापन


ट्वीट के जवाब में प्रभु ने तुरंत ट्वीट कर कहा कि केन्द्र इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने को तैयार है। रेल मंत्री ने कहा कि राज्यों के साथ ज्वाइंट वेंचर कर वो अच्छी साझेदारी करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed