फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul targeted modi govt in Budget session

अभिभाषण पर राहुल का तीखा पलटवार, बोले- फेल रही है ये सरकार

Tue, 31 Jan 2017 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jan 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
Rahul targeted modi govt in Budget session
- फोटो : ANI

संसद में बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा दिए गए अभिभाषण पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने में असफल रही है। न ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार ने कोई कारगर कदम उठाए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि आज संसद में बजट सत्र के पहले दिन की शुरूआत राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण से हुई। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने रोजगार और भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए काफी कदम उठाए हैं। 
विज्ञापन


नोटबंदी जैसे तमाम मुद्दों का सम‌र्थन करते हुए राष्ट्रपति ने कहा इससे भ्रष्टाचार को कम करने में मदद मिलेगी। अपने भाषण में राष्ट्रपति ने बताया कि 34 लाख से ज्यादा नौकरियों में इंटरव्यू को खत्म कर युवाओं की नौकरी की राह पक्की की साथ ही नौकरियों में भ्रष्टाचार को भी खत्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राष्ट्रपति के भाषण के तुरंत बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस पर निशाना साध दिया। राहुल ने कहा कि देश में सबसे बड़ा सवाल ही यही है कि सरकार ने युवाओं के लिए क्या किया है, उन्हें नौकरी दिलाने के लिए क्या किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed