फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul stationed at container camp in Keralas Chalakudy on Bharat Jodo Yatra rest day Ramesh

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने राहुल गांधी के दिल्ली आने की खबरों को किया खारिज, कहा- कंटेनर में कर रहे आराम

Fri, 23 Sep 2022 06:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 23 Sep 2022 06:10 PM IST
सार

रमेश ने उन खबरों को खारिज किया जिनमें कहा जा रहा था कि राहुल गांधी आज राष्ट्रीय राजधानी में हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि कुछ टीवी चैनल्स और प्रिंट मीडिया के एक वर्ग द्वारा फैलाई जा रही फर्जी खबरों के विपरीत राहुल गांधी आज कंटेनर में दिन बिता रहे हैं।

विज्ञापन
Rahul stationed at container camp in Keralas Chalakudy on Bharat Jodo Yatra rest day Ramesh
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो पदयात्रा का आज विश्राम दिवस है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को विश्राम दिवस पर कंटेनर में है। यात्रा में शामिल लोगों के लिए केरल के चलकुडी में एक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया है। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दी है। 

विज्ञापन


रमेश ने उन खबरों को खारिज किया है जिनमें कहा जा रहा था कि राहुल गांधी आज राष्ट्रीय राजधानी में हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कुछ टीवी चैनल्स और प्रिंट मीडिया के एक वर्ग द्वारा फैलाई जा रही फर्जी खबरों के विपरीत राहुल गांधी आज कंटेनर में दिन बिता रहे हैं, जो कि भारत जोड़ो यात्रा का एक विश्राम दिवस है।  
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो के यात्रियों के लिए एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है और राहुल गांधी चलकुडी में आराम कर रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता हिस्सा ले रहे हैं। यह पदयात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 10 दिसंबर की शाम को यात्रा ने केरल में प्रवेश किया। यह यात्रा केरल में 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होगी और 150 दिनों में कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने कही ये बात
इस बीच पार्टी अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी कई दिन पहले कह चुके थे कि वे अध्यक्ष का पद नहीं संभालेंगे। यह पद किसी गैर-गांधी को दिया जाए। इससे एक बात स्पष्ट हो गई है कि जिस तरह से गांधी परिवार के खिलाफ भाजपा ने जो जंग छेड़ी थी कि ये वंशवाद की राजनीति करते हैं, ये अब समाप्त होगी। 
 
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, मैं भाजपा को ये नसीहत देना चाहता हूं कि हमारी पार्टी में तो आंतरिक लोकतंत्र है। भाजपा वालों आप कहो कि आपकी पार्टी में इस आंतरिक लोकतंत्र को मान्यता देते हुए अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ है? आपका  अध्यक्ष नागपुर से तय होता है। 


यात्रा में शामिल होंगी सोनिया-प्रियंका
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भारत जोड़ी यात्रा के कर्नाटक चरण में भाग लेंगी। यात्रा 30 सितंबर को राज्य में प्रवेश करेगी। राज्य पार्टी प्रमुख डी के शिवकुमार ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed