फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul said Mission remains to ensure voice of love heard in every corner on Bharat Jodo Yatra anniversary

Rahul Gandhi: 'हमारा आज भी यही मिशन कि प्रेम की आवाज...', भारत जोड़ो यात्रा के दो साल पूरे होने पर राहुल गांधी

Sat, 07 Sep 2024 02:33 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 07 Sep 2024 02:33 PM IST
सार

राहुल गांधी ने सात सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। 145 दिनों की इस महत्वाकांक्षी यात्रा का समापन पिछले साल 30 जनवरी को श्रीनगर में हुआ था।  आज इस यात्रा को दो साल पूरे हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Rahul said Mission remains to ensure voice of love heard in every corner on Bharat Jodo Yatra anniversary
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी। - फोटो : एक्स/Rahul Gandhi

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के आज दो साल पूरे हो गए। इस मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यात्रा का वीडियो साझा किया और दिल छू लेने वाली बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने साबित कर दिया कि भारतीय स्वाभाविक रूप से प्रेम करने वाले लोग हैं। आज भी हमारा मिशन वही है, यह सुनिश्चित करना कि भारत माता की आवाज, प्रेम की आवाज हमारे प्यारे देश के हर कोने में सुनी जाए।

विज्ञापन


मौन रहने की खूबसूरती सिखाई
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'भारत जोड़ो यात्रा ने मुझे मौन रहने की खूबसूरती सिखाई। भीड़ की जयकारों और नारों के बीच मैंने शोर को अनदेखा करके और अपने बगल वाले व्यक्ति पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने की शक्ति का पता लगाया।'
विज्ञापन

 


हजारों भारतीयों की बात सुनी
उन्होंने कहा, 'उन 145 दिनों में और उसके बाद के दो सालों में मैंने विविध पृष्ठभूमि के हजारों भारतीयों की बात सुनी है। हर आवाज में ज्ञान था, जिसने मुझे कुछ नया सिखाया और प्रत्येक ने हमारी प्यारी भारत माता का प्रतिनिधित्व किया है। यात्रा ने साबित कर दिया कि भारतीय स्वाभाविक रूप से प्रेम करने वाले लोग हैं। जब मैंने यह यात्रा शुरू की थी, तो मैंने कहा था कि प्यार नफरत को जीतेगा और उम्मीद डर को हराएगी, आज हमारा मिशन वही है - यह सुनिश्चित करना कि भारत माता की आवाज, प्यार की आवाज हमारे प्यारे देश के हर कोने में सुनाई दे।'

कांग्रेस नेता ने 'भारत जुड़ने तक' हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। 

सितंबर 2022 को शुरू की थी भारत जोड़ो यात्रा
बता दें कि राहुल गांधी ने सात सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। 145 दिनों की इस महत्वाकांक्षी यात्रा का समापन पिछले साल 30 जनवरी को श्रीनगर में हुआ था। इस यात्रा के दौरान, राहुल गांधी ने 12 जनसभाओं, 100 से अधिक नुक्कड़ सभाओं और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने 275 से अधिक नियोजित पैदल बातचीत और 100 से अधिक बैठकें कीं। 4,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करके राहुल गांधी ने अपने समर्थकों और आलोचकों का ध्यान आकर्षित किया।




इन लोगों ने यात्रा में लिया था भाग
इस यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया था। इनमें फिल्म और टीवी हस्तियां जैसे कमल हासन, पूजा भट्ट, रिया सेन, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर शामिल थे। इसके अलावा, लेखकों और सैन्य दिग्गजों, जिनमें पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) दीपक कपूर और पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल (सेवानिवृत्त) एल रामदास, और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन और पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम जैसे प्रख्यात लोग भी इस यात्रा में शामिल हुए थे।

इसके अलावा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता सुप्रिया सुले, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की महबूबा मुफ्ती, शिवसेना (यूबीटी) नेताओं आदित्य ठाकरे, प्रियंका चतुर्वेदी और संजय राउत जैसे विपक्षी नेताओं ने भी इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कदमताल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed