{"_id":"583f0e4b4f1c1b9345de6e76","slug":"rahul-s-twitter-account-hacked-expletives-laden-tweets-posted","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक, आपत्तिजनक ट्वीट पोस्ट किए गए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक, आपत्तिजनक ट्वीट पोस्ट किए गए
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट बुधवार की रात हैक हो गया और इस पर कई आपत्तिजनक ट्वीट पोस्ट किए गए। इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए उनके कार्यालय ने कहा कि इस समस्या से निपटने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इस हैंकिंग के बाद कांग्रेस ने भारतीयों की डिजिटल सुरक्षा पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं और कहा कि इससे साबित हो गया है कि देश में फासीवादी संस्कृति पनपने लगी है।
राहुल गांधी का अकाउंट रात 8.45 बजे हैक हुआ जिस पर कई आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट कर दिए गए। हालांकि इन्हें तत्काल हटा दिया गया और उनका ट्विटर हैंडल भी बदल दिया गया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस तरह की करतूतों से न तो मुद्दों की बात दबाई जा सकती है और न ही राहुल गांधी जनता की आवाज उठाना छोड़ सकते हैं। इस तरह की अनैतिक, घृणित और बेशर्म हरकत भ्रष्टाचारियों की करतूत मालूम पड़ती है।
राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल हैक करने से साबित होता है कि देश में मौजूद फासीवादी विचारधारा से लोगों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने कहा, ‘@OfficeOfRG हैक कर उन्हें अपमानित और भयभीत करने की साजिश रची गई है। लेकिन इससे देश के लिए लड़ने का हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है।’