फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul resumes Bharat Jodo Yatra from Raichur today, know all updates

Bharat Jodo Yatra: राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को अपार समर्थन, आज रायचूर से फिर शुरू हुई, कल तेलंगाना प्रवेश

Sat, 22 Oct 2022 04:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायचूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायचूर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 22 Oct 2022 04:50 PM IST
सार

कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को शुरू हुई थी। यह कुल 3570 किलोमीटर चलेगी। अब तक यह 1215 किलोमीटर का सफर पूरा कर चुकी है। 2355 किमी की दूरी और तय करेगी। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंधप्रदेश को यह कवर कर चुकी है। 

विज्ञापन
Rahul resumes Bharat Jodo Yatra from Raichur today, know all updates
Rahul Gandhi in Bharat Jodo Yatra - फोटो : Agency

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दक्षिण भारत में अपार समर्थन मिल रहा है। शनिवार को यात्रा कर्नाटक के रायचूर के येरागेरा गांव से फिर शुरू हुई। यह आंध्र प्रदेश से शुक्रवार शाम फिर कर्नाटक पहुंची थी। यात्रा 23 अक्तूबर को तेलंगाना में प्रवेश करेगी। 

विज्ञापन


कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को शुरू हुई थी। यह कुल 3570 किलोमीटर चलेगी। अब तक यह 1215 किलोमीटर का सफर पूरा कर चुकी है। 2355 किमी की दूरी और तय करेगी। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंधप्रदेश को यह कवर कर चुकी है। यात्रा का आज 45 वां दिन है। तीन दिन आंध्रप्रदेश में घूमने के बाद यात्रा शुक्रवार को फिर कर्नाटक पहुंची थी। पदयात्रियों ने रायचूर में रात्रि विश्राम किया था। 
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों के साथ राहुल का मार्च
कर्नाटक में कांग्रेस नेता राहुल पूर्व सैनिकों के एक समूह के साथ पैदल चले। जिले के येरागेरा में आज सुबह शुरू हुई यात्रा का 45वां दिन शाम को रायचूर शहर के बसवेश्वर सर्कल मैदान में समाप्त होगा। कांग्रेस ने कहा कि पूर्व सैनिक रायचूर जिला संघ के सदस्यों ने आज गांधी के साथ राष्ट्रीय ध्वज लेकर मार्च निकाला। गांधी ने उनके साथ एकछोटा वीडियो ट्वीट करते हुए सैनिकों को "भारत का रक्षा कवच और गौरव" कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


तेलंगाना से महाराष्ट्र पहुंचेगी, उद्धव ठाकरे व पवार करेंगे स्वागत
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार तेलंगाना होते हुए यह यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। यहां शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और राकांपा प्रमुख शरद पवार राहुल का स्वागत करेंगे और यात्रा का मंच साझा करेंगे।आंध्रप्रदेश में यात्रा को बड़ा समर्थन मिला। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में मजदूर व किसान राहुल गांधी से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed