Sharad Pawar Birthday: शरद पवार के घर खास रात्रिभोज, राहुल-प्रियंका, रेवंत रेड्डी और अजित पवार समेत कई शामिल
एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने अपने 85वें जन्मदिन से पहले बुधवार को दिल्ली में मौजूद आवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, उद्योगपति गौतम अडानी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत कई लोग शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Telangana Chief Minister Revanth Reddy attended a private event organized at the residence of Rajya Sabha Member and senior leader Sharad Pawar in New Delhi.
विज्ञापन
On this occasion, Chief Minister Revanth Reddy met Rahul Gandhi, Leader of the Opposition in the Lok Sabha, and MP… pic.twitter.com/3Fp6OTZCkJ— ANI (@ANI) December 10, 2025
यह भी पढ़ें - India-Italy Ties: PM मोदी से मुलाकात को इतालवी डिप्टी पीएम ने बताया सकारात्मक, IMEC पर केंद्रित रही बैठक
12 दिसंबर को 85 वर्ष हो जाएंगे शरद पवार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र में रक्षा व कृषि जैसे अहम मंत्रालय संभाल चुके शरद पवार 12 दिसंबर को 85 वर्ष के होने जा रहे हैं। उनके जन्मदिन से पहले यह डिनर एक तरह से राजनीतिक मेल-मिलाप का मंच बन गया, जहां कई दलों के नेता सहज माहौल में दिखे। इस रात्रिभोज में टीएमसी नेता सौगत राय, बीजेपी नेता डी. पुरंदेश्वरी और केंद्रीय मंत्री रवीनीत सिंह बिट्टू भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। कई अन्य सांसद भी शरद पवार से मिलने पहुंचे।
भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली भी पहुंचे
एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार के निजी कार्यक्रम से निकलते हुए भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा, 'वे बहुत वरिष्ठ नेता हैं... अब पचासी वर्ष के हो चुके हैं, इसलिए सभी उन्हें शुभकामनाएं देंगे... हमारे देश में यह परंपरा है कि जब कोई सामाजिक सेवा में लगा व्यक्ति एक निश्चित आयु तक पहुंचता है, तो हम हमेशा उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। आज का कार्यक्रम पूरी तरह से निजी था... इसमें राजनीति का कोई स्थान नहीं है...'
#WATCH | Delhi | As he leaves from a private event of NCP-SCP chief Sharad Pawar, BJP spokesperson Nalin Kohli says, "Pawar ji is a very senior leader... He's now eighty-five years old, so everyone will extend their best wishes... It's a tradition in our country that when someone… pic.twitter.com/1ljHk20g3j
— ANI (@ANI) December 10, 2025
यह भी पढ़ें - Marathon Meet: सीआईसी चयन के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में 88 मिनट चली बैठक, नामों पर राहुल गांधी की असहमति
समाज आपसी संबंधों पर फलता-फूलता- खेड़ा
एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार के एक निजी कार्यक्रम से निकलते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, 'हर जगह राजनीति नहीं होनी चाहिए। समाज आपसी संबंधों पर फलता-फूलता है...समाज राजनीति पर नहीं चलता। राजनीति समाज पर चलती है।' वहीं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा, 'आदरणीय शरद पवार को पचासी वर्ष पूरे होने पर हार्दिक बधाई। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे और राष्ट्रीय राजनीति में अपना योगदान जारी रखने की शक्ति प्रदान करे।'
|
|
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.