फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Very positive': Italian Deputy PM Antonio Tajani on meeting with PM Modi, News In Hindi

India-Italy Ties: PM मोदी से मुलाकात को इतालवी डिप्टी पीएम ने बताया सकारात्मक, IMEC पर केंद्रित रही बैठक

Thu, 11 Dec 2025 12:44 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 11 Dec 2025 12:44 AM IST
सार

दिल्ली में बुधवार को इटली के डिप्टी पीएम और पीएम मोदी ने मुलाकात की है। इतालवी डिप्टी पीएम एंटोनियो ताजानी ने इस बैठक को बहुत ही सकारात्मक बताया है। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक का बड़ा हिस्सा आईएमईसी पर केंद्रित रहा, जो भारत, मध्य पूर्व और यूरोप को जोड़ने वाला महत्वाकांक्षी व्यापार मार्ग है। 

विज्ञापन
'Very positive': Italian Deputy PM Antonio Tajani on meeting with PM Modi, News In Hindi
पीएम मोदी से मिले इतालवी डिप्टी पीएम - फोटो : ANI

विस्तार

इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई अपनी मुलाकात को 'बहुत सकारात्मक' बताया। ताजानी भारत के तीन-दिवसीय दौरे पर हैं और इस दौरान दोनों देशों के बीच बढ़ते रिश्तों पर व्यापक चर्चा हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Marathon Meet: सीआईसी चयन के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में 88 मिनट चली बैठक, नामों पर राहुल गांधी की असहमति
विज्ञापन


भारत-इटली रिश्तों में नई गर्माहट
एंटोनियो ताजानी ने कहा कि भारत और इटली के बीच औद्योगिक साझेदारी, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और रणनीतिक सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। उनकी बातचीत में खास जोर इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (आईएमईसी) और रूस-यूक्रेन युद्ध पर रहा। उन्होंने साफ कहा, 'भारत रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते की दिशा में अहम भूमिका निभा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


PM मोदी को 2026 में इटली आने का न्योता
इस दौरान एंटोनियो ताजानी ने बताया कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की ओर से उन्होंने मोदी को अगले साल इटली आने का औपचारिक निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा, '2026 में पीएम मोदी मेरे देश, इटली आएंगे।' वहीं पीएम मोदी ने इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है।

 

IMEC के फिर से तेजी पकड़ने की उम्मीद
इस बैठक का बड़ा हिस्सा आईएमईसी पर केंद्रित रहा, जो भारत, मध्य पूर्व और यूरोप को जोड़ने वाला महत्वाकांक्षी व्यापार मार्ग है। मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति पर ताजानी ने कहा कि हालात पहले से बेहतर हैं और यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल माहौल बन रहा है। इतालवी डिप्टी पीएम ताजानी के अनुसार अब संघर्ष विराम की जरूरत है और माहौल सुधर रहा है। भारत और इटली इस परियोजना को आगे बढ़ाने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। सऊदी अरब की अपनी हालिया यात्रा में भी उन्होंने आईएमईसी पर चर्चा की है। उनका कहना था, 'हम जल्द शुरू करेंगे। भारत और इटली फ्रंट लाइन पर हैं। अब हालात बेहतर हैं, इसलिए सही दिशा में आगे बढ़ना संभव है।'

यह भी पढ़ें - Tamil Nadu: मोहन भागवत बोले- आरएसएस को लेकर कई धारणाएं बनाई गईं, इसे दूर करने के लिए और गहरा संवाद जरूरी

जी20 में बनी थी आईएमईसी की नींव
आईएमईसी की घोषणा 2023 में नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन में हुई थी। इसका उद्देश्य एशिया, खाड़ी देशों और यूरोप को तेज, सुरक्षित और आधुनिक व्यापारिक मार्ग से जोड़ना है, जिसमें इस्राइल, सऊदी अरब और अंत में इटली तक कनेक्टिविटी शामिल है।

आतंकी फंडिंग के खिलाफ चलाएंगे साझा अभियान 
इटली के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी की भारत यात्रा का उद्देश्य भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करना है। तजानी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की। दोनों देशों ने आतंकी फंडिंग के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, दिल्ली और मुंबई में उनके कार्यक्रम भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे। तीन दिवसीय इस दौरे पर तजानी गुरुवार को मुंबई जाएंगे और आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

अन्य वीडियो-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed