फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul praised Priyanka Gandhi's first speech in lok sabha, said - this is better than my first address

Priyanka Speech: लोकसभा में प्रियंका गांधी के पहले भाषण को राहुल ने सराहा, बोले- यह मेरे पहले संबोधन से बेहतर

Fri, 13 Dec 2024 04:11 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 13 Dec 2024 04:11 PM IST
सार

Parliament: वायनाड लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं प्रियंका गांधी ने लोकसभा में अपने पहले भाषण में सरकार पर तीखा हमला बोला। लोकसभा में अपने पहले भाषण के दौरान प्रियंका गांधी 32 मिनट तक बोलीं, इस दौरान उन्होंने जातीय जनगणना, अदाणी मुद्दे, देश की एकता जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। 

विज्ञापन
Rahul praised Priyanka Gandhi's first speech in lok sabha, said - this is better than my first address
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पहले भाषण की विपक्षी नेता राहुल गांधी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रियंका का पहला भाषण मेरे पहले भाषण से काफी बेहतर था।  राहुल गांधी ने कहा कि अद्भुत भाषण।  मेरे पहले भाषण से बेहतर, आइए इसे ऐसे ही कहें।

विज्ञापन


वायनाड लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं प्रियंका गांधी ने लोकसभा में अपने पहले भाषण में सरकार पर तीखा हमला बोला। लोकसभा में अपने पहले भाषण के दौरान प्रियंका गांधी 32 मिनट तक बोलीं, इस दौरान उन्होंने जातीय जनगणना, अदाणी मुद्दे, देश की एकता जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। 
विज्ञापन


संविधान को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा संविधान एक सुरक्षा कवच है, जो देशवासियों को सुरक्षित रखता है। ये न्याय, एकता और अभिव्यक्ति की आजादी का कवच है। सत्ता पक्ष के साथी जो बड़ी बड़ी बातें करते हैं। इन्होंने बीते 10 वर्षों में ये सुरक्षा कवच तोड़ने का प्रयास किया। अगर लोकसभा के नतीजे ऐसे न आए होते तो संविधान को बदलने का काम शुरू हो गया होता। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान ने एकता का सुरक्षा कवच दिया था, वहां नफरत के बीज बोए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री संविधान की प्रति को माथे से लगाते हैं, लेकिन जब संभल में, मणिपुर में, हाथरस में न्याय की मांग उठती है तो उनके माथे पर सिकन नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन




शशि थरूर ने भी की सराहना
लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पहले भाषण की पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने संसद में पहली बार के सांसद की तरह नहीं बोला। उन्होंने अपने भाषण में एकदम सही तरीके से सरकार से पूछा कि वे अतीत को लेकर राग अलापने के बजाय वर्तमान के बारे में बात कब करेंगे? उन्होंने संसद में पूरी मजबूती से अपनी बात रखी। थरूर ने कहा कि यह एक बेहतरीन पहला भाषण था। उन्हें संसद में आए केवल 15 दिन ही हुए हैं, लेकिन वह सदन में पूरी परिपक्वता, पूरी उदारता और पूरी बुद्धिमत्ता के साथ बोलीं। इससे मैं बहुत प्रभावित हुआ। 


पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा कि पहली बार बोलने में यह कठिनाई होती है कि क्या आपको जोश दिखाना चाहिए या चिल्लाना चाहिए? या फिर क्या आपको समझदारी, सम्मानजनक और तर्कसंगत तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए? मुझे लगता है कि उन्होंने दूसरे वाले तरीके को चुना था। प्रियंका गांधी से पहले संसद में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के इतिहास को लेकर काफी कुछ कहा था। इसका प्रियंका गांधी ने काफी सही जवाब दिया। उन्होंने बिल्कुल सही कहा कि आप आज के बारे में कब बात करेंगे? आपको कल के बारे में क्यों बात करनी है?

थरूर ने कहा कि प्रियंका गांधी का यह जवाब बहुत प्रभावी था। उन्होंने सभी बिंदु, सभी प्रमुख मुद्दे बताए जो हमने देख रहे हैं। यह सभी मुद्दे देश में हमें परेशान करते हैं कि संविधान किस तरह से काम कर रहा है। उन्होंने अद्भुत काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed