{"_id":"5f8f80398ebc3e9bd760c8f6","slug":"rahul-gandhis-visit-to-kerala-meeting-on-corona-crisis-in-wayanad-on-second-day-of-rahul-gandhi-s-visit-to-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के केरल दौरे के दूसरे दिन वायनाड में कोरोना संकट पर बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी के केरल दौरे के दूसरे दिन वायनाड में कोरोना संकट पर बैठक
Wed, 21 Oct 2020 05:56 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वायनाड
एजेंसी, वायनाड
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 21 Oct 2020 05:56 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने वायनाड में कोरोना संकट को लेकर बैठक की। वायनाड के कलेक्ट्रेट में राहुल गांधी ने अधिकारियों के साथ कोरोना पर मंथन किया और क्षेत्र के हालात को जाना।
विज्ञापन
वायनाड जिला पंचायत प्रमुख का आरोप कहा, बैठक में शामिल होने का नहीं मिला न्योता
राहुल गांधी की बैठक को लेकर विवाद भी हुआ। वायनाड जिला पंचायत प्रमुख की ओर से आरोप लगाया गया है कि उन्हें कोरोना संकट पर हुई बैठक में शामिल नहीं होने दिया गया। यूडीएफ से आने वालीं नसीम का कहना है कि पहले उन्हें बैठक में शामिल होने का न्योता मिला था, लेकिन सुबह ही जानकारी दी गई कि उन्हें बैठक में शामिल होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
नसीम ने आरोप लगाया है कि ऐसा सीपीआई (एम) के स्थानीय विधायक के कहने पर हुआ है। उन्होंने कहा कि वह जिले में कोविड मैनेजमेंट को लेकर जो कमेटी बनी है, वो उसके सह अध्यक्ष हैं, ऐसे में बैठक में शामिल होने का अधिकार उनके पास है। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिन के केरल दौरे पर हैं, ये उनके दौरे का दूसरा दिन था। अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी लोगों से मिलेंगे, अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।।
विज्ञापन