{"_id":"5d6e32478ebc3e93df4220d4","slug":"rahul-gandhi-writes-a-letter-to-p-vijayan-and-arjun-munda-for-helping","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने मुंडा और मुख्यमंत्री विजयन को लिखा पत्र, वायनाड के लिए मांगा सहयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी ने मुंडा और मुख्यमंत्री विजयन को लिखा पत्र, वायनाड के लिए मांगा सहयोग
Tue, 03 Sep 2019 03:01 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 03 Sep 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने केरल खासकर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ प्रभावित आदिवासियों तथा कुछ अन्य मुद्दों पर सहयोग का आग्रह किया है। मुंडा को लिखे पत्र में गांधी ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान कई आदिवासी परिवारों ने मुआवजे की राशि और समग्र पुनर्वास पैकेज की जल्द भुगतान की मांग उठाई ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनजातीय कार्य मंत्रालय केंद्र सरकार के मंत्रालयों और राज्य सरकार के बीच सहज समन्वय सुनिश्चित करे ताकि बाढ़ प्रभावित आदिवासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
गांधी ने कहा कि आने वाले दिनों में गृह मंत्रालय की निगरानी में केंद्र की एक अंतर-मंत्रालयी टीम केरल सहित बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करने वाली है और ऐसे में उसे कई बिंदुओं पर ध्यान देने की जरूरत है। मसलन, आदिवासियों के लिए ऐसे मकान बनाए जाएं जो प्राकृतिक आपदाओं को झेल सकें और स्वच्छ पेयजल को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री विजयन को लिखे पत्र में गांधी ने कहा कि मालाप्पुरम जिले में कैप्पिनिकादवू सेतु का जल्द पुनर्निमाण किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।