{"_id":"68541a1e40d6b0bd90051e24","slug":"rahul-gandhi-will-shift-to-bungalow-no-5-on-sunhari-bagh-road-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: ये है राहुल गांधी के घर का नया पता, सुनहरी बाग रोड के बंगला नंबर 5 में होंगे शिफ्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: ये है राहुल गांधी के घर का नया पता, सुनहरी बाग रोड के बंगला नंबर 5 में होंगे शिफ्ट
Thu, 19 Jun 2025 07:39 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 19 Jun 2025 07:39 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर इस बंगले में शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है राहुल गांधी मानसून सत्र से पहले इस बंगले में रहने शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Instagram/rahulgandhi
विस्तार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नया पता यहां बंगला नंबर 5, सुनहरी बाग रोड होगा। राहुल के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को यहां उनका कुछ सामान पहुंचाया गया। अभी तक वह अपनी मां सोनिया गांधी को मिले बंगले में रह रहे थे।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार, अपने जन्मदिन (गुरुवार) के अवसर पर उन्होंने इस बंगले में शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि वे आगामी संसद के मानसून सत्र (21 जुलाई से शुरू) से पहले इस बंगले में रहना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
मां सोनिया के साथ रह रहे हैं राहुल गांधी
जबसे राहुल गांधी सांसद बने थे, वे 12, तुगलक लेन स्थित बंगले में रह रहे थे। लेकिन 2023 में मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने वह सरकारी आवास खाली कर दिया था। इसके बाद वे अपनी मां सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ आवास में रहने लगे और वहीं पर तब से रह रहे थे। भले ही उनकी लोकसभा सदस्यता बाद में बहाल हो गई थी।
विज्ञापन
पहले ए. नारायणस्वामी के पास था ये बंगला
कसभा में विपक्ष के नेता बनने के साथ ही राहुल गांधी को एक टाइप-8 बंगले का अधिकार मिला है, क्योंकि यह पद कैबिनेट मंत्री के दर्जे के समकक्ष होता है। यह बंगला पहले कर्नाटक के भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ए. नारायणस्वामी के पास था। वे 2021 से 2024 तक मोदी सरकार में मंत्री रहे।
ये भी पढ़ें: Justice Verma Row: आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, पैसे को लेकर क्या सबूत? जानिए