फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi will remain MP from Rae Bareli big roadmap is going to be decided with Sonia and Priyanka Gandhi

Congress: रायबरेली से राहुल बने रहेंगे एमपी! सोनिया, प्रियंका के साथ इस समारोह से तय करने वाले हैं बड़ा रोडमैप

Tue, 11 Jun 2024 05:05 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार
यह पहला मौका होगा, जब चुनाव जीतने के कुछ दिन बाद ही गांधी परिवार जनता का आभार जताने के लिए रायबरेली की जमीन पर पहुंच रहा है। रायबरेली के गेस्टहाउस में आयोजित होने वाले समारोह में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी मौजूद रहेंगे।
loader
Rahul Gandhi will remain MP from Rae Bareli big roadmap is going to be decided with Sonia and Priyanka Gandhi
Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राहुल गांधी इस लोकसभा चुनाव में रायबरेली और वायनाड दोनों जगह से सांसद चुने गए। अब राहुल गांधी को किसी एक जगह से इस्तीफा देना है। सियासी गलियारों में कोई वायनाड, तो कोई रायबरेली से इस्तीफे की चर्चा कर रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का की मानें तो राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। राहुल और प्रियंका गांधी आज रायबरेली में हैं। यहां होने वाले आभार कार्यक्रम से इसके संकेत मिल रहे हैं। सियासी जानकार भी मानते हैं कि राहुल गांधी का रायबरेली से सांसद बने रहना कांग्रेस पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ी बूस्टर डोज साबित होगा। पार्टी के रणनीतिकारों ने भी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को और आगे बढ़ाने के लिए राहुल गांधी का उत्तर प्रदेश में सांसद बने रहना जरूरी बताया है।



कांग्रेस पार्टी के नेताओं के मुताबिक यह पहला मौका होगा, जब चुनाव जीतने के कुछ दिन बाद ही गांधी परिवार जनता का आभार जताने के लिए रायबरेली की जमीन पर पहुंच रहा है। मंगलवार को रायबरेली के गेस्टहाउस में आयोजित होने वाले समारोह में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी मौजूद रहेंगे। सियासी जानकार भी मानते हैं कि इस तरीके के आयोजन का सीधा मतलब गांधी परिवार का रायबरेली और अमेठी की जनता का धन्यवाद देना तो है ही, साथ ही राहुल गांधी का रायबरेली से सांसद बने रहेंगे, यह संदेश भी माना जा रहा है। दरअसल दो जगह से चुनाव जीतने के बाद अटकलें इस बात की लगाई जा रहीं हैं कि आखिर राहुल गांधी इस्तीफा कहां से देंगे। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से राहुल गांधी की ओर से या कांग्रेस की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन पार्टी से जुड़े सूत्र यही बताते हैं कि सियासी समीकरणों के नजरिए से राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे।


वरिष्ठ पत्रकार आनंद प्रकाश शर्मा कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में जिस तरीके का प्रदर्शन कांग्रेस ने किया है, वह हाल के दिनों का बेहतर प्रदर्शन है। रायबरेली और अमेठी की जनता ने तो कांग्रेस और गांधी परिवार पर भरोसा तो जताया ही है, साथ ही कई दशकों बाद सीतापुर, प्रयागराज और सहारनपुर में कांग्रेस चुनाव जीती है। शर्मा कहते हैं कि कांग्रेस का वोट प्रतिशत भी बीते चुनावों की तुलना में इस बार उत्तर प्रदेश में बढ़ा है। उनका मानना है कि प्रदेश में कांग्रेस को जो ऑक्सीजन मिली है, उसे आगे बढ़ाने के लिए राहुल गांधी का रायबरेली से सांसद बने ज्यादा फायदेमंद है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सैयद उस्मानी कहते हैं कि सोनिया गांधी ने जिस भावुक अपील के साथ रायबरेली की जनता से चुनाव जिताने की बात कही थी, उसका पालन हुआ है। अब ऐसी दशाओं में रायबरेली के लोग भी चाहते हैं कि राहुल गांधी यहां से इस्तीफा न दें।

पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदर्शन के आधार पर यह तय हो चुका है कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद रहेंगे। वह तर्क देते हुए कहते हैं कि लोकसभा चुनावों के इस प्रदर्शन को पार्टी एक बड़े बूस्टर डोज के तौर पर देख रही है। गठबंधन में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस साथ-साथ चुनाव लड़ी है। ऐसी दशाओं में पार्टी को न सिर्फ अपने वोट बैंक को मजबूत कर आगे के चुनावों के लिहाज से अपनी सियासी फील्डिंग सजानी है। बल्कि संगठनात्मक स्तर पर भी और मजबूत स्पेशल सिपहसालार भी तैनात करने हैं। पार्टी से जुड़े नेताओं का मानना है कि रायबरेली से लेकर अमेठी और लखनऊ से लेकर अलग-अलग जिलों के नेताओं की रायबरेली से लेकर अमेठी और लखनऊ से लेकर अलग-अलग जिलों से राहुल को रायबरेली से सांसद बने रहने का अनुरोध पत्र भी भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed