फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi will be the Party President of Congress

कांग्रेस ने लगाया अटकलों पर विराम, राहुल गांधी के हाथ में ही रहेगी पार्टी की कमान

Wed, 12 Jun 2019 07:34 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 12 Jun 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi will be the Party President of Congress
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद 25 मई को हुई पार्टी की कार्य समिति की बैठक में गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी और इसके बाद से इसको लेकर लगातार अनिश्चितता बनी हुई थी कि वह कांग्रेस अध्यक्ष रहेंगे अथवा कोई वैकल्पिक व्यवस्था होगी। अब पार्टी ने राहुल के इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों पर पूर्ण विराम लगाते हुए कहा है कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष थे, हैं और आगे भी रहेंगे। 

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अनौपचारिक बैठक के बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह बात कही। हालांकि इस बैठक में राहुल गांधी शामिल नहीं हुए थे। सुरजेवाला ने कहा, 'राहुल जी अध्यक्ष थे, हैं और रहेंगे। हममें से किसी को इस पर संदेह नहीं है।' गांधी का विकल्प तलाशने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस सवाल को कई मतलब ही नहीं है।

विज्ञापन

विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा

एंटनी के मार्गदर्शन में 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित पार्टी के वार रूम में हुई बैठक में अहमद पटेल, पी चिदबंरम, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, आनंद शर्मा और रणदीप सुरजेवाला शामिल हुए। ये सभी नेता लोकसभा चुनाव के लिए गठित पार्टी के कोर ग्रुप में शामिल थे। सुरजेवाला ने बताया कि इस बैठक में महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। 

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के लिए बनाई गई कोर ग्रुप समिति सहित सभी दूसरी समितियों का अस्तित्व चुनाव पूरे होने के बाद अपने आप ही खत्म हो गया है। सुरजेवाला ने कहा, 'पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मुझे यह सूचित करने के लिए कहा है कि वह बहुत जल्द महासचिवों की बैठक बुलाएंगे ताकि लोकसभा चुनाव की समीक्षा और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जा सके।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed