फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi visit wayanad in kerala first time after disqualification rally road show

Rahul Gandhi: संसद सदस्यता जाने के बाद पहली बार वायनाड दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, ये रहेगा कार्यक्रम

Mon, 10 Apr 2023 09:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 10 Apr 2023 09:24 AM IST
सार

राहुल गांधी 11 अप्रैल यानी मंगलवार को वायनाड जाएंगे। अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी वायनाड में एक रैली को संबोधित भी करेंगे और रोड शो भी करेंगे।  

विज्ञापन
rahul gandhi visit wayanad in kerala first time after disqualification rally road show
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद सदस्यता जाने के बाद पहली बार केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगे। राहुल गांधी 11 अप्रैल यानी मंगलवार को वायनाड जाएंगे। अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी वायनाड में एक रैली को संबोधित भी करेंगे और रोड शो भी करेंगे। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से ही जीतकर संसद पहुंचे थे। अब जब मानहानि मामले में राहुल गांधी की संसद सदस्यता जा चुकी है तो वायनाड सीट पर जल्द उपचुनाव कराए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि मोदी सरनेम विवाद पर गुजरात के सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी। इसके चलते जनप्रतिनिधि कानून के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी चली गई। हालांकि अगर उच्च अदालत से राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लग जाती है तो उनकी संसद सदस्यता की अयोग्यता भी लागू नहीं रहेगी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल गांधी को वायनाड सीट ही वापस मिलेगी या नहीं क्योंकि उन्हें स्पीकर की अयोग्यता की अधिसूचना को भी अलग से चुनौती देनी होगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: 'विदेशों में अवांछित उद्योगपतियों से मिलते हैं राहुल गांधी', गुलाम नबी के दावे पर भाजपा हमलावर
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वायनाड सीट पर राहुल गांधी की लोकप्रियता बरकरार है। ऐसे में अगर राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लग जाती है और राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो संभव है कि वह वायनाड सीट से ही अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed