Rahul Gandhi: 'विदेशों में अवांछित उद्योगपतियों से मिलते हैं राहुल गांधी', गुलाम नबी के दावे पर भाजपा हमलावर
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि 'मेरे मन में गांधी परिवार के लिए बहुत इज्जत है इसलिए मैं उनके परिवार के खिलाफ कुछ नहीं बोलना चाहता। वरना मैं ऐसे उदाहरण दे सकता हूं जहां वह विदेश जाकर अवांछित उद्योगपतियों से मिलते हैं।'
विस्तार
पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि राहुल गांधी विदेशों में अवांछित बिजनेसमेन से मिलते हैं। हालांकि उन्होंने इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन गुलाम नबी आजाद के दावे पर भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी को घेर लिया है। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि वह विदेश में किस अवांछित बिजनेसमेन से मिलते हैं?
क्या है पूरा मामला
राहुल गांधी ने हाल ही में एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि पांच पूर्व कांग्रेस नेता अदाणी मामले से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा के औजार बन गए हैं। राहुल गांधी ने इन पूर्व कांग्रेस नेताओं में गुलाम नबी आजाद का नाम भी लिया। इस पर एक इंटरव्यू में गुलाम नबी आजाद से राहुल गांधी के दावे पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो गुलाम नबी आजाद ने कहा कि 'मेरे मन में गांधी परिवार के लिए बहुत इज्जत है इसलिए मैं उनके परिवार के खिलाफ कुछ नहीं बोलना चाहता। वरना मैं ऐसे उदाहरण दे सकता हूं जहां वह विदेश जाकर अवांछित उद्योगपतियों से मिलते हैं।'
…their entire family (the Gandhis) have all along had association with businessmen, including him (Rahul Gandhi). He (Rahul) goes abroad and meets undesirable businessmen…
विज्ञापन विज्ञापन
- Ghulam Nabi Azad
Rahul Gandhi must explain who are these businessmen he meets and for what purpose? pic.twitter.com/2juk0GlvhW — BJP (@BJP4India) April 9, 2023
असम के मुख्यमंत्री ने दी मानहानि की धमकी
राहुल गांधी ने जिन पूर्व कांग्रेस नेताओं पर अदाणी मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया था, उनमें गुलाम नबी आजाद के साथ ही सिंधिया, किरण रेड्डी, हिमंता बिस्वा सरमा और अनिल एंटनी का नाम शामिल है। राहुल गांधी के इस दावे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की भी धमकी दी है।
ये भी पढ़ें- असम CM बोले: 14 अप्रैल के बाद राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराएंगे मानहानि का मामला; केजरीवाल को लेकर कही ये बात
बता दें कि अदाणी मामले पर राहुल गांधी भाजपा सरकार पर खासे हमलावर हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा में भी यह मामला उठाया था। इसके बाद विदेश दौरे पर भी राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा था। अब मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी की संसद सदस्यता जा चुकी है। इसके बावजूद राहुल गांधी अदाणी मामले पर सरकार को घेरने की कोशिशों में जुटे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.