फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi urges people to join INDIA bloc’s ‘Chalo Dilli’ march

राहुल ने रैली में पहुंचने का किया आह्वान, बोले- दिल्ली, तैयार हो जाओ! वोट बचाओ, देश बचाओ

Sun, 01 Nov 2026 11:54 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 01 Nov 2026 11:54 AM IST
सार

इंडिया ब्लॉक रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में चुनावी अनियमितताओं और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में रैली कर रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोगों से कनॉट प्लेस पहुंचकर रामलीला मैदान तक मार्च में शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi urges people to join INDIA bloc’s ‘Chalo Dilli’ march
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को लोगों से इंडिया गठबंधन की 'चलो दिल्ली' रैली में शामिल होने की अपील की। उन्होंने लोगों से दिल्ली के कनॉट प्लेस पहुंचने और वहां से रामलीला मैदान तक मार्च करने का आग्रह किया। विपक्षी गठबंधन यह रैली कथित चुनावी अनियमितताओं के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कर रहा है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लोगों से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने लिखा, "दिल्ली, तैयार हो जाओ! वोट बचाओ, देश बचाओ। कनॉट प्लेस पहुंचो और हमारे साथ मार्च करो। या सीधे रामलीला मैदान पहुंचो, लेकिन आना जरूर। आज दोपहर 12 बजे।
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन को उम्मीद है कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। गठबंधन का कहना है कि इसमें केवल राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि आम लोग भी हिस्सा लेंगे। इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने आईएएनएस से बातचीत में इसे एक बड़ी रैली बताया। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा देने तक विपक्ष का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राउत ने कहा, सरकार को लग सकता है कि आंदोलन खत्म हो गया है, लेकिन हम ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक उन्हें चैन से नहीं बैठने देंगे। उन्होंने राहुल गांधी के उस आरोप को भी दोहराया, जिसमें कहा गया था कि लोगों को रैली में शामिल होने से रोका जा रहा है।

एसआईआर के विरोध में जुट रहा विपक्ष
इंडिया गठबंधन ने रामलीला मैदान में इस बड़े प्रदर्शन का आयोजन किया है। विपक्षी दल मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। गठबंधन को इस रैली के जरिए अपनी ताकत दिखाने की उम्मीद है। गठबंधन में शामिल विभिन्न दलों के नेता, कार्यकर्ता और छात्र संगठनों के सदस्य रामलीला मैदान पहुंचने लगे हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची में किए जा रहे बदलावों की प्रक्रिया में गड़बड़ियां हो रही हैं।


दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रैली को देखते हुए नई दिल्ली और मध्य दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग के आसपास रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल और दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली के सभी जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू है। इसके तहत जंतर-मंतर और निर्वाचन आयोग के कार्यालय समेत कई प्रमुख स्थानों पर लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed